लाइव न्यूज़ :

Kasba Peth-Pimpri Chinchwad bypolls: बीजेपी ने उपचुनाव के लिए दो प्रत्याशियों की घोषणा की, जानें कब है मतदान और मतगणना

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 4, 2023 17:11 IST

KasbaPeth-Pimpri Chinchwad bypolls: निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र के पुणे जिले में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत मतदान की तारीख 27 फरवरी से बदलकर 26 फरवरी कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्दे12वीं कक्षा और स्नातक की परीक्षाएं होनी हैं।अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की एक-एक विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होंगे।झारखंड की रामगढ़ सीट ममता देवी को अयोग्य ठहराए जाने के बाद खाली हुई।

KasbaPeth-Pimpri Chinchwad bypolls: महाराष्ट्र के पुणे जिले में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। भाजपा ने आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। दिवंगत विधायक लक्ष्मण जगताप की पत्नी अश्विनी जगताप चिंचवाड़ से पार्टी की उम्मीदवार होंगी।

वहीं पुणे नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष हेमंत रसाने कस्बा पेठ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र के पुणे जिले में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत मतदान की तारीख 27 फरवरी से बदलकर 26 फरवरी कर दी है। आयोग को सूचित किया गया था कि पहले जो मतदान की तारीख तय की गयी थी उस दिन वहां 12वीं कक्षा और स्नातक की परीक्षाएं होनी हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र के पुणे जिले की कस्बा पेठ और चिंचवड विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए शनिवार को उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। भाजपा ने कस्बा पेठ निर्वाचन क्षेत्र से हेमंत रसाने, जबकि चिंचवड सीट से अश्विनी जगताप को मैदान में उतारा है। उपचुनाव के लिए 26 फरवरी को मतदान होगा और नतीजे दो मार्च को आएंगे।

भाजपा के मौजूदा विधायकों - कस्बा पेठ से मुक्ता तिलक और चिंचवड से लक्ष्मण जगताप - की हाल में मृत्यु के कारण उपचुनाव जरूरी हुए। अश्विनी जगताप दिवंगत लक्ष्मण जगताप की पत्नी हैं। रसाने ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने इन सीट पर निर्विरोध चुनाव कराने के लिए काफी प्रयास किये, लेकिन अन्य दल इच्छुक नहीं दिख रहे हैं...

लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा भारी मतों से उपचुनाव जीतेगी।’’ फड़नवीस ने ट्वीट कर उपचुनावों के लिए भाजपा द्वारा घोषित उम्मीदवारों की सफलता की कामना की। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि चूंकि ये उपचुनाव मौजूदा भाजपा विधायकों के निधन के कारण हो रहे हैं, इसलिए वह अन्य दलों से अपील करेंगे कि वे चुनाव न लड़ें, ताकि भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए जाएं।

टॅग्स :उपचुनावमहाराष्ट्रPuneदेवेंद्र फड़नवीसविधानसभा चुनाव 2023Assembly Election 2023
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर