लाइव न्यूज़ :

अंतरजातीय विवाह करने वाले परिवार का सामाजिक बहिष्कार, जाट पंचायत के पांच सदस्य गिरफ्तार

By विशाल कुमार | Updated: December 21, 2021 08:50 IST

शिकायत के आधार पर, पुलिस ने अर्जुन रामचंद्र जंगावली, हरिभाऊ हीरानावाले, चंद्रकांत उर्फ बालू औरनागे और दो अन्य सहित पांच लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र सामाजिक बहिष्कार से लोगों का संरक्षण (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे'वीरशैव लिंगायत गवली समाज' की जाट पंचायत के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।रामचंद्र भाऊसाहेब पंगुडवाले के बेटे ने कुछ साल पहले दूसरी जाति की एक महिला से शादी की थी।'जाट पंचायत' ने कथित तौर पर उनके परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया था।

पुणे: पुणे शहर की पुलिस ने पिछले महीने एक सगाई समारोह के दौरान एक ही समुदाय के एक परिवार का कथित रूप से सामाजिक बहिष्कार करने के आरोप में 'वीरशैव लिंगायत गवली समाज' की जाट पंचायत के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, मामले में खड़की के 69 वर्षीय गवलीवाड़ा निवासी रामचंद्र भाऊसाहेब पंगुडवाले ने सोमवार को दत्तावाड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

शिकायत के आधार पर, पुलिस ने अर्जुन रामचंद्र जंगावली, हरिभाऊ हीरानावाले, चंद्रकांत उर्फ बालू औरनागे और दो अन्य सहित पांच लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र सामाजिक बहिष्कार से लोगों का संरक्षण (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पंगुडवाले लिंगायत गवली समुदाय से आते हैं। उनके बेटे ने कुछ साल पहले दूसरी जाति की एक महिला से शादी की थी, जिसके कारण उनके समुदाय की 'जाट पंचायत' ने कथित तौर पर उनके परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया था।

प्राथमिकी के अनुसार, लिंगायत गवली समुदाय के संजय नायकू ने 27 नवंबर को अपने बेटे की सगाई का आयोजन अरनेश्वर गवलीवाड़ा में किया था जिसमें पंगुडवाले परिवार को भी आमंत्रित किया गया था.

लेकिन जब पंगुडवाले, उनकी पत्नी और बेटा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, तो आरोपी व्यक्तियों ने उनकी उपस्थिति पर आपत्ति जताई। आरोपों के अनुसार, आरोपियों ने सगाई समारोह के दौरान परिवार का "सामाजिक बहिष्कार" किया और उनका अपमान किया, जिससे उन्हें कार्यक्रम स्थल छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। 

महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति (एमएएनएस) की एक वरिष्ठ कार्यकर्ता नंदिनी जाधव ने कहा कि पंगडवाले ने इस संबंध में दत्तावाड़ी पुलिस स्टेशन में 4 दिसंबर को एक शिकायत आवेदन दायर किया था। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई नहीं की।

टॅग्स :Puneमहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया