लाइव न्यूज़ :

Pulwama Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर रहता है हमेशा आतंकवादियों के निशाने पर, जानिए जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों पर कब - कब हुए बड़े आत्मघाती हमले

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 15, 2019 09:22 IST

पुलवामा आतंकी हमला: अगर आकड़ों पर एक नज़र डाली जाए तो हमें पता चलेगा कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने झेला है सबसे ज्यादा आत्मघाती हमला, जिसमें ना सिर्फ हमारे जवान ही शहीद हुए हैं बल्कि उनके परिवार भी खत्म हुए हैं.

Open in App

नई दिल्ली, 15 फरवरी: कल पुलवामा में हुए आतंकी हमले से पूरा देश हिल गया है. इस हमले में देश के 40 जवान शहीद हो गए हैं. जम्मू - कश्मीर में सुरक्षाबलों पर यह पहला हमला नहीं था. आकड़ों पर निगाह डालें तो पता चलेगा जम्मू - कश्मीर में सुरक्षाबलों ने अब तक सबसे ज्यादा और सबसे बड़े हमलों को झेला है और बहादुरी से उबर कर आये हैं. नीचे देखिये हमलों की पूरी जानकारी - 

3 नवंबर 1999 -सेना की श्रीनगर छावनी पर आत्मघाती हमला, 10 जवान शहीद. 9 फरवरी 2001 -श्रीनगर के पुलिस नियंत्रण कक्ष पर आत्मघाती हमला, 9 पुलिसकर्मियों की मौत. 2 मार्च 2001-राजौरी के मंजाकोट में हमला, 19 पुलिसकर्मियों की मौत. 24 अगस्त 2001 -पुंछ पुलिस स्टेशन पर हमला, 7 पुलिसकर्मी मारे गए. 17 सितंबर 2001-हंदवाड़ा में एसओजी कैम्प पर हमला 10 पुलिसकर्मी मारे गए. 1 अक्तूबर 2001- श्रीनगर सचिवालय पर कश्मीर का सबसे बड़ा आत्मघाती हमला, चार आतंकी समेत 47 लोग मारे गए. 14 मई, 2002- जम्मू के कालूचक में सेना की एक छावनी पर हुए फिदायीन हमले में 36 लोग मारे गए और 48 अन्य घायल हुए. मारे गए ज्यादातर लोग सैनिकों के परिजन थे. 15 मार्च 2003 - उधमपुर जिने के गूल इलाके की इंद पुलिस चौकी पर हमले में 15 पुलिसकर्मी मारे गए. 22 जुलाई, 2003- अखनूर में तीन सदस्यीय टीम ने सेना के एक शिविर पर हमला कर एक ब्रिगेडियर सहित आठ सुरक्षाकर्मियों को मार दिया और 12 अन्य लोगों को घायल कर दिया. छह अप्रैल, 2005- श्रीनगर से पाक अधिकृत कश्मीर में मुजफ्फराबाद के लिए बस शुरू करने से एक दिन पहले दो आत्मघाती आतंकियों ने पर्यटक स्वागत केंद्र पर हमला किया. पांच अक्तूबर, 2006- श्रीनगर के मध्य में बादशाह चौक पर आतंकियों के हमले में जम्मू कश्मीर पुलिस के पांच कर्मी, सीआरपीएफ के दो जवान और एक नागरिक की मौत हो गई. 17 जनवरी 2019 - दो दिनों में घंटाघर लाल चौक, शोपियां पुलिस कैंप में तीन ग्रेनेड हमले किए. एसआई इकबाल सिंह और दो ट्रैफिक पुलिस कर्मियों सहित छह लोग घायल. 26 जनवरी, 2019-गणतंत्र दिवस पर भी पुलवामा के पंपोर और खानमो इलाके ग्रेनेड हमला. जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मार गिराए, पांच जवान जख्मी. 30 जनवरी, 2019-कुलगाम जिले में आतंकियों ने दमहल हांजीपोरा इलाके में पुलिस के एक दल पर ग्रनेड हमला किया. तीन नागरिक घायल. 31 जनवरी, 2019 -कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने सीआरपीएफ की 96वीं बटालियन पर ग्रेनेड हमला. दो जवान और पांच नागरिक घायल. 13 जुलाई, 2018 -कश्मीर के अनंतनाग म सीआरपीएफ पार्टी पर आतंकी हमला. एक अफसर सहित एक जवान शहीद. आतंकियों ने सीआरपीएफ जवानों पर फायरिंग भी की. 5 अक्टूबर, 2018-श्रीनगर के करफल्ली मुहल्ला में आतंकियों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक शमीमा फिरदौस के आवास पर हमलाकर निजी सचिव नज़ीर अहमद सहित एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या. 26 अक्टूबर, 2018-कश्मीर के नौगाम में आतंकियों ने सीआईएसएफ के जवानों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया. पावर ग्रिड की सुरक्षा में तैनात इन जवानों में से एक एएसआई राजेश कुमार शहीद हो गए थे.

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत326 दिन ऑपरेशन और 7 खूंखार आतंकवादी ढेर, किश्तवाड़ में सेना और पुलिस ने ऐसे दिया अंजाम

भारतJammu and Kashmir: सेना के बहादुर कुत्ते टायसन ने किश्तवाड़ मुठभेड़ में पहली गोली खाई और टाप जैश कमांडर को मारने में मदद की

भारतभारत में आतंकी हमले की साजिश का भंडाफोड़, 8 संदिग्ध गिरफ्तार; बड़ी साजिश का पर्दाफाश

भारतTerror Alert in Delhi: लश्कर-ए-तैबा के निशाने पर लाल किला, दिल्ली समेत कई शहरों में आतंकी हमले की साजिश: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता