लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमले का असर : यहां से टमाटर नहीं जाएगा, वहां से छुहारा और आम नहीं आएगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2019 15:14 IST

इंदौर की देवी अहिल्याबाई होल्कर फल मंडी के कारोबारियों ने फैसला किया है कि वे इस बार पाकिस्तानी आम नहीं बेचेंगे। यह मंडी प्रदेश में फलों की खरीद-फरोख्त का सबसे बड़ा केंद्र मानी जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के किसानों ने पाकिस्तान को टमाटर की आपूर्ति से इनकार कर दियाझाबुआ, खरगोन, शाजापुर और धार जिले प्रमुख टमाटर उत्पादकों में शामिल हैंपाकिस्तानी आम खासकर दिल्ली से होते हुए इंदौर की मंडी में पहुंचता है

पुलवामा आतंकी हमले को लेकर आक्रोशित मध्यप्रदेश के किसानों ने पाकिस्तान को टमाटर की आपूर्ति से इनकार कर दिया है। जबकि कारोबारियों ने घोषणा की है कि वे आर्थिक मोर्चे पर पड़ोसी मुल्क के दांत खट्टे करने के लिये वहां से आयातित खारक (छुहारा), सेंधा नमक और आम नहीं बेचेंगे।

मध्यप्रदेश के कृषक संगठन किसान सेना के प्रदेश सचिव जगदीश रावलिया ने बताया, "सूबे के अलग-अलग इलाकों के टमाटर उत्पादक किसानों ने तय किया है कि वे उन कारोबारियों को अपनी उपज हर्गिज नहीं बेचेंगे जो पाकिस्तान को इस सब्जी का निर्यात करते हैं।"

नुकसान उठाने के लिए तैयार हैं हम

उन्होंने कहा, "जिस पाकिस्तान की नापाक शह पर होने वाले आतंकी हमलों में हमारे सैनिकों का खून बह रहा है, उस मुल्क को हम अपने पसीने से पैदा उपज नहीं भेजेंगे, भले ही हमें कितना भी माली नुकसान उठाना पड़े।" 

भारतीय टमाटर की पाकिस्तान में खासी मांग

जानकारों ने बताया कि सूबे में झाबुआ, खरगोन, शाजापुर और धार जिले प्रमुख टमाटर उत्पादकों में शामिल हैं। इन इलाकों में उगाया जाने वाला टमाटर मुख्यतः दिल्ली और मुंबई की मंडियों से होता हुआ पाकिस्तान पहुंचता है। भारतीय टमाटर की पाकिस्तान में खासी मांग रहती है।

नहीं बेचेंगे पाकिस्तानी आम

इस बीच, इंदौर की देवी अहिल्याबाई होल्कर फल मंडी के कारोबारियों ने फैसला किया है कि वे इस बार पाकिस्तानी आम नहीं बेचेंगे। यह मंडी प्रदेश में फलों की खरीद-फरोख्त का सबसे बड़ा केंद्र मानी जाती है। इंदौर फ्रूट मर्चेन्ट एसोसिएशन के सचिव नरेश फुंदवानी ने बताया, "पुलवामा आतंकी हमले के मद्देनजर हमने तय किया है कि हम इस बार पाकिस्तानी आम नहीं बेचेंगे। पाकिस्तानी आम खासकर दिल्ली से होते हुए इंदौर की मंडी में पहुंचता है।" 

किराना कारोबार पर भी पड़ सकता है बड़ा असर

पुलवामा आतंकी हमले का भारत और पाकिस्तान के बीच के किराना कारोबार पर भी बड़ा असर पड़ा है।  इंदौर के सियागंज थोक किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर आतंकी हमले के मद्देनजर उनके संगठन ने तय किया है कि पाकिस्तान से खारक (छुहारा) और सेंधा नमक का आयात नहीं किया जायेगा। 

हर दिन 300 क्विंटल पाकिस्तानी खारक आता था

खंडेलवाल ने बताया कि पुलवामा आतंकी हमले से पहले हर दिन 300 क्विंटल से ज्यादा पाकिस्तानी खारक सियागंज किराना बाजार पहुंच रही थी। इस खारक की मध्यप्रदेश के अन्य इलाकों के साथ ही छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात समेत कई सूबों को आपूर्ति की जा रही थी।

उन्होंने बताया, "पुलवामा आतंकी हमले के बाद से हम पाकिस्तान से खारक और सेंधा नमक नहीं मंगा रहे हैं। पड़ोसी देश की शह पर इस कायराना करतूत से आक्रोशित कई भारतीय किराना व्यापारियों ने पाकिस्तानी कारोबारियों को दिया अपना पुराना ऑर्डर भी रद्द कर दिया है।"

(भाषा एजेंसी से इनपुट)

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

भारतIndore fire: रबर कारोबारी सहित 7 की जलकर दर्दनाक मौत, बिहार से इलाज के लिए आए थे परिजन

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?