लाइव न्यूज़ :

पुलवामा एनकाउंटरः सुरक्षा बलों ने ढेर किए दो आतंकी, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 10, 2018 10:43 IST

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शनिवार तड़के सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें दो आतंकी ढेर कर दिए गए हैं। 

Open in App

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के तिकून इलाके में शनिवार तड़के आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद भी हुए हैं। इससे पहले त्राल में भी एक आतंकी को ढेर किया गया था। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। आज तड़के आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद घेराबंदी की गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्मी की 55 आरआर, 180/183 बीएन सीआरपीएफ और एसओजी की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन में सफलता हासिल की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो आतंकी मारे गए हैं लेकिन उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूत्रों के मुताबिक मारे गए आतंकी पुलवामा के बेल्लो का लियाकत और बाभर का वाजिद है।

बातें कि घाटी में आए दिन आतंकियों के साथ मुठभेड़ हो रही है। एक दिन पहले दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकी मारे गए थे। मारे गए आतंकियों में एक जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मौलाना मसूद अजहर का भतीजा उस्मान हैदर भी मारा गया था। उस्मान जैश स्नाइपर टीम का उपप्रमुख था।

इस ऑपरेशन में 42 राष्ट्रीय राइफल्स, एसओजी और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे। सेना ने जैसे ही आतंकियों की धर पकड़ शुरू की। दहशतगर्दों ने अपने ठिकाने से फायरिंग शुरू कर दी। कई घंटे तक चले इस ऑपरेशन में आखिरकार सेना ने उस घर को उड़ा दिया, जहां से छिपकर आतंकी सेना पर गोलियां बरसा रहे थे। यहां से सेना को तीन शव, और एमफोर स्नाइपर राइफल मिली है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया