लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: NCP नेता नवाब मलिक ने कहा- एक साल बाद भी मोदी सरकार पता नहीं कर पाई कि कहां से आया था RDX

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2020 11:21 IST

NCP नेता नवाब मलिक ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलवामा अटैक में CRPF के 40 जवान शहीद हुए थे। अब तक नरेंद्र मोदी सरकार इसके बारे में पता भी नहीं कर पाई कि RDX कहां से आया था।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज जब हम पुलवामा के चालीस शहीदों को याद कर रहे हैं, तब हमें इस सवालों को पूछना चाहिए।'नवाब मलिक ने कहा कि अब तक, नरेंद्र मोदी सरकार ने घटना के बारे में पता लगाने के लिए कोई जांच एजेंसी नहीं बनाई है।

पुलवामा हमले में 40 से अधिक सीआरपीएफ जवानों की मौत हुए एक साल का समय पूरा हो गया है। बीते साल 14 फरवरी को ही आतंकियों ने 2500 सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर आत्मघाती हमला कर दिया था। इस मामले में महाराष्ट्र NCP नेता नवाब मलिक ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलवामा अटैक में CRPF के 40 जवान शहीद हुए थे।

उन्होंने कहा कि अब तक, नरेंद्र मोदी सरकार ने यह पता लगाने के लिए कोई जांच एजेंसी नहीं बनाई है। केंद्र सरकार अब तक यह पता नहीं कर पाई कि RDX कहां से आया और वाहन घटनास्थल पर कैसे पहुंचा? जिस वाहन से घटना को अंजाम दिया गया वह चालक जेल में था। वह बाहर कैसे आया? जांच होनी चाहिए क्योंकि लोग सच्चाई जानना चाहते हैं।

इसके अलावा, राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज जब हम पुलवामा के चालीस शहीदों को याद कर रहे हैं, तब हमें इस सवालों को पूछना चाहिए।' राहुल गांधी ने पुलवामा को लेकर तीन सवाल उठाए हैं। वो इस प्रकार है..., पहला सवाल-  ' हमले से किसे सबसे ज्यादा फायदा हुआ?'। दूसरा सवाल- हमले को लेकर हुई जांच का क्या परिणाम निकला?'। तीसरा सवाल- सुरक्षा में चूक के लिए बीजेपी की सरकार में किसकी जवाबदेही तय हुई?।' 14 फरवरी 2019 को  पुलवामा में सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व बल) के काफिले पर हमला किया गया था। जिसमें  सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। 

पुलवामा हमला और भारत की जवाबी कार्रवाई14 फरवरी 2019 को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर  6 वीं बटालियन का काफिला गुजर रहा था। लेकिन सड़क के दूसरी तरफ से आकर जैश-ए- मोहम्मद के आतंकी की कार ने सीआरपीएफ जवानों के काफिले को टक्कर मारी और विस्फोट हुआ, जिसमें 40 जवान शहीद हुए। हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली।

घटना को अंजाम  जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी अदील अहमद डार ने दी थी। पुलवामा हमले के ठीक 12 दिन बाद 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान स्थित बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद कै ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किया था। भारतीय सेना ने दावा किया था कि 300 आतंकवादी मारे गए हैं।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलासीआरपीएफराहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया