लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: गृहमंत्री राजनाथ सिंह कल पहुँचेंगे श्रीनगर, मरने वाले जवानों की संख्या हुई 44

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2019 21:23 IST

पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी ली है।

Open in App
ठळक मुद्देगृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद राज्य के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से चर्चा की।गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और आईबी निदेशक से भी चर्चा की। 

बुधवार दोपहर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 44 जवानों के शहीद हो जाने के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार (15 फ़रवरी) को श्रीनगर जाएंगे। राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से भी फोन पर बात करके हालात का जायजा लिया है।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, आईबी निदेशक राजीव जैन और स्पेशल डीआईबी से भी पुलवामा आतंकी हमले से उपजे हालात पर चर्चा की। 

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सीआरपीएफ के डीजी आरआर भटनागर से फोन करके मामले की जानकारी ली है। 

बुधवार दोपहर 3.37 पर सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाटी हमलावर ने विस्फोटकों भरी कार से हमला कर दिया।

इस आत्मघाती हमले में  45 से घायल होने का समाचार है। 

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार सीआरपीएफ के काफिले में करीब 70 बसें शामिल थीं जिनमें 2500 जवान सवार थे।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार आत्मघाती हमले के बाद आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी गोलीबारी की। 

इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। जैश-ए-मोहम्मद ने एक तस्वीर जारी करके दावा किया है कि सीआरपीएफ के काफिले पर आदिल अहमद नामक आतंकवादी ने हमला किया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आदिल अहमद पुलवामा का ही रहने वाला है और कुछ साल पहले ही आतंकवादी संगठन जैश में शामिल हुआ था।

सीआरपीएफ के आईजी (आपरेशन) ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस हमले की पोस्ट-ब्लास्ट जाँच कर रही है और उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही वो इस बारे में कोई आधिकारिक टिप्पणी कर पाएंगे।

हालाँकि आईजी ने कहा कि यह साफ है कि यह आतंकवादी हमला है। 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाआतंकी हमलाराजनाथ सिंहजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया