लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी: निकाय चुनाव के लिए संशोधित अधिसूचना जारी

By भाषा | Updated: October 8, 2021 21:48 IST

Open in App

पुडुचेरी, आठ अक्टूबर पुडुचेरी के निर्वाचन आयोग ने दो से 13 नवंबर के बीच तीन चरणों में निकाय चुनाव कराने के लिए संशोधित अधिसूचना जारी की है।

केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव आयुक्त रॉय पी थॉमस ने शुक्रवार को कहा कि पांच नगरपालिकाओं और 10 पंचायतों के लिए होने वाले चुनाव की संशोधित समयसारिणी मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा जारी पांच अक्टूबर के आदेश के अनुपालन के तहत जारी की गई है।

पुडुचेरी और ऑलगरेट नगरपालिका के लिए पहले चरण का मतदान दो नवंबर को होगा जिसकी अधिसूचना 11 अक्टूबर को जारी की जाएगी। इसी तरह, पुडुचेरी की पांच ग्राम पंचायतों के लिए मतदान दूसरे चरण में सात नवंबर को होगा और इसके लिए 15 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी।

तीसरे चरण के तहत कराइकल, माहे और यनम की नगरपालिकाओं और पांच ग्राम पंचायतों के लिए मतदान 13 नवंबर को होगा जिसकी अधिसूचना 22 अक्टूबर को जारी होगी।

थॉमस ने कहा कि मतदान सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक होगा और आखिरी का एक घंटा कोविड पीड़ित मरीजों और महामारी के लक्षण वाले मरीजों के लिए रहेगा। तीनों चरण के मतदान की मतगणना 17 नवंबर को होगी।

इससे पहले 21 से 28 अक्टूबर के बीच चुनाव होने वाले थे। हालांकि, मद्रास उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर कर पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के लिए सीटों को अंतिम रूप देने में विसंगति के आरोप लगाए गए थे। अदालत ने निर्वाचन आयोग को कमियों को दूर कर संशोधित अधिसूचना जारी करने के निर्देश दिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू