लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी की उपराज्यपाल ने कोविड-19 से निपटने के लिए समन्वित प्रयास की अपील की

By भाषा | Updated: August 14, 2021 14:15 IST

Open in App

पुडुचेरी, 14 अगस्त पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने देश से कोविड-19 वैश्विक महामारी को दूर करने के लिए निरंतर और समन्वित प्रयास करने का शनिवार को आह्वान किया।

सुंदरराजन ने 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था' को बढ़ावा देकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने लोगों से रोग मुक्त, भुखमरी मुक्त और समृद्ध भारत बनाने के लिए संयुक्त प्रयास करने की अपील की और कहा कि भारत ने देश की धरती से विदेशी शासन को खदेड़ना सुनिश्चित करने के लिए सफलतापूर्वक लड़ाई लड़ी थी।

उपराज्यपाल ने पुडुचेरी, तेलंगाना और तमिलनाडु के लोगों को बधाई देते हुए कहा, ‘‘हमें कमर कसनी चाहिए और महामारी को दूर करने के लिए इसी तरह की लड़ाई लड़नी चाहिए ताकि लोग समृद्ध जीवन जी सकें।’’

मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने प्रधानमंत्री के दूरदर्शी दृष्टिकोण के माध्यम से राष्ट्र के विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय सरकार ने लोगों को महामारी से बचाने के लिए पूरे उत्साह के साथ प्रयास किए हैं। कई मंत्रियों, नेताओं एवं विधायकों ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया