पुडुचेरी सरकार लोगों को कोविड-19 टीका नि:शुल्क लगाएगी: मुख्यमंत्री

By भाषा | Published: January 12, 2021 09:20 PM2021-01-12T21:20:05+5:302021-01-12T21:20:05+5:30

Puducherry government to make Kovid-19 vaccine free of cost to people: CM | पुडुचेरी सरकार लोगों को कोविड-19 टीका नि:शुल्क लगाएगी: मुख्यमंत्री

पुडुचेरी सरकार लोगों को कोविड-19 टीका नि:शुल्क लगाएगी: मुख्यमंत्री

पुडुचेरी, 12 जनवरी पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने मंगलवार को कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश के लोगों के लिये कोविड-19 टीका नि:शुल्क उपलब्ध रहेगा और टीकाकरण अभियान तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि टीका लगाने का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण में 14 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को, दूसरे चरण में कोविड रोकथाम कार्यक्रम के लिये बाहर निकलकर काम कर रहे कर्मचारियों को जबकि तीसरे चरण में पुलिस, राजस्व और स्थानीय प्रशासनिक विभागों के कर्मियों को टीके लगाए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Puducherry government to make Kovid-19 vaccine free of cost to people: CM

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे