लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी मंत्रिमंडलः सीएम रंगासामी ने सूची सौंपी, 40 साल बाद महिला मंत्री, कल शपथ समारोह, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2021 19:39 IST

मुख्यमंत्री रंगासामी ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के नामों की सूची उप राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन को मंगलवार को सौंपी थी, जिसे राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देलक्ष्मीनारायणन, दजीकुमार तथा प्रियंगा एआईएनआरसी से हैं।नमशिवायम और सरवन कुमार भाजपा से हैं।रेणुका अप्पादुरई, जिन्होंने 1980-83 तक एम डी आर रामचंद्रन की सरकार में शिक्षा मंत्रालय संभाला था।

पुडुचेरीः एन रंगासामी के मंत्रिमंडल में शामिल होने जा रहीं एआईएनआरसी की विधायक चंदिरा प्रियंगा चार दशक से भी अधिक समय में पुडुचेरी की पहली महिला मंत्री होंगी।

 

मंत्रिमंडल का विस्तार 27 जून को होने जा रहा है। मुख्यमंत्री रंगासामी ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के नामों की सूची उप राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन को मंगलवार को सौंपी थी, जिसे राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है। पुडुचेरी की गजट अधिसूचना में कहा गया कि ए नमशिवायम, के लक्ष्मीनारायणन, सी दजीकुमार, चंदिरा प्रियंगा और ए के साई जे सरवन कुमार को मंत्रिमंडल में नियुक्ति देकर राष्ट्रपति को प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है।

लक्ष्मीनारायणन, दजीकुमार तथा प्रियंगा एआईएनआरसी से हैं, जबकि नमशिवायम और सरवन कुमार भाजपा से हैं। यह पहली बार है कि भाजपा के सदस्य केंद्र शासित प्रदेश में मंत्रिमंडल का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इसी तरह 41 वर्षों में पहली बार कोई महिला मंत्रिमंडल में शामिल होने जा रही है। पुडुचेरी में पिछली बार मंत्री बनने वाली महिला थी, दिवंगत कांग्रेस नेता रेणुका अप्पादुरई, जिन्होंने 1980-83 तक एम डी आर रामचंद्रन की सरकार में शिक्षा मंत्रालय संभाला था।

केंद्रशासित प्रदेश में छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में एआईएनआरसी नीत राजग ने सरकार का गठन किया है। भगवा दल ने शुरुआत में मांग की थी कि उसके एक विधायक को उपमुख्यमंत्री बनाया जाए, लेकिन बाद में विधानसभा अध्यक्ष के पद पर सहमति बन गई। इसी कारण कैबिनेट गठन की प्रक्रिया में देर हुई।

अपने गठबंधन को जीत दिलाने के तुरंत बाद एआईएनआरसी के संस्थापक रंगासामी ने छह मई को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि भाजपा के 'एम्बलम' आर सेल्वम को 16 जून को पुडुचेरी विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया।

टॅग्स :पुडुचेरी विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टीभारत सरकारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो