पुडुचेरी मंत्रिमंडलः सीएम रंगासामी ने सूची सौंपी, 40 साल बाद महिला मंत्री, कल शपथ समारोह, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 26, 2021 07:37 PM2021-06-26T19:37:51+5:302021-06-26T19:39:23+5:30

मुख्यमंत्री रंगासामी ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के नामों की सूची उप राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन को मंगलवार को सौंपी थी, जिसे राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है।

Puducherry cabinet CM n Rangasamy after 40 years women minister Chandira Priyanga bjp ainrc 27 june | पुडुचेरी मंत्रिमंडलः सीएम रंगासामी ने सूची सौंपी, 40 साल बाद महिला मंत्री, कल शपथ समारोह, देखें लिस्ट

मंत्रिमंडल का विस्तार 27 जून को होने जा रहा है।

Highlightsलक्ष्मीनारायणन, दजीकुमार तथा प्रियंगा एआईएनआरसी से हैं।नमशिवायम और सरवन कुमार भाजपा से हैं।रेणुका अप्पादुरई, जिन्होंने 1980-83 तक एम डी आर रामचंद्रन की सरकार में शिक्षा मंत्रालय संभाला था।

पुडुचेरीः एन रंगासामी के मंत्रिमंडल में शामिल होने जा रहीं एआईएनआरसी की विधायक चंदिरा प्रियंगा चार दशक से भी अधिक समय में पुडुचेरी की पहली महिला मंत्री होंगी।

 

मंत्रिमंडल का विस्तार 27 जून को होने जा रहा है। मुख्यमंत्री रंगासामी ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के नामों की सूची उप राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन को मंगलवार को सौंपी थी, जिसे राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है। पुडुचेरी की गजट अधिसूचना में कहा गया कि ए नमशिवायम, के लक्ष्मीनारायणन, सी दजीकुमार, चंदिरा प्रियंगा और ए के साई जे सरवन कुमार को मंत्रिमंडल में नियुक्ति देकर राष्ट्रपति को प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है।

लक्ष्मीनारायणन, दजीकुमार तथा प्रियंगा एआईएनआरसी से हैं, जबकि नमशिवायम और सरवन कुमार भाजपा से हैं। यह पहली बार है कि भाजपा के सदस्य केंद्र शासित प्रदेश में मंत्रिमंडल का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इसी तरह 41 वर्षों में पहली बार कोई महिला मंत्रिमंडल में शामिल होने जा रही है। पुडुचेरी में पिछली बार मंत्री बनने वाली महिला थी, दिवंगत कांग्रेस नेता रेणुका अप्पादुरई, जिन्होंने 1980-83 तक एम डी आर रामचंद्रन की सरकार में शिक्षा मंत्रालय संभाला था।

केंद्रशासित प्रदेश में छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में एआईएनआरसी नीत राजग ने सरकार का गठन किया है। भगवा दल ने शुरुआत में मांग की थी कि उसके एक विधायक को उपमुख्यमंत्री बनाया जाए, लेकिन बाद में विधानसभा अध्यक्ष के पद पर सहमति बन गई। इसी कारण कैबिनेट गठन की प्रक्रिया में देर हुई।

अपने गठबंधन को जीत दिलाने के तुरंत बाद एआईएनआरसी के संस्थापक रंगासामी ने छह मई को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि भाजपा के 'एम्बलम' आर सेल्वम को 16 जून को पुडुचेरी विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया।

Web Title: Puducherry cabinet CM n Rangasamy after 40 years women minister Chandira Priyanga bjp ainrc 27 june

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे