लाइव न्यूज़ :

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 21.80 करोड़ खुराक उपलब्ध कराईं : केंद्र

By भाषा | Updated: May 23, 2021 14:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि अभी तक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड-19 रोधी टीकों की 21.80 करोड़ से अधिक खुराक मुहैया कराई जा चुकी हैं और उनके पास अभी 1.90 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 40,650 खुराक अगले तीन दिन में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को मिल जाएंगी।

बयान में कहा गया है, ‘‘सरकार ने अभी तक नि:शुल्क और राज्य द्वारा सीधे खरीदे जाने पर 21.80 करोड़ से अधिक टीकों की खुराक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई हैं।’’

रविवार को सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इनमें से 22 मई, 2021 तक कुल 19,90,31,577 टीकों की खुराकों की खपत हुई जिनमें बेकार हुए टीके भी शामिल हैं।

मंत्रालय ने बताया कि राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी 1.90 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब