लाइव न्यूज़ :

अपने पति पर गर्व है, पुंछ में आतंकियों संग मुठभेड़ में शहीद मनदीप की पत्नी ने कहा- रविवार को हुई थी आखिरी बार बात

By अनिल शर्मा | Updated: October 13, 2021 11:29 IST

मनदीप कौर ने कहा कि रविवार को पति से अंतिम बार फोन पर बात हुई थी और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे इसके बाद एक-दूसरे से बात नहीं कर पाएंगे। मनदीप (30) पंजाब के गुरदासपुर जिले के छाता शिरा गांव के रहने वाले थे।

Open in App
ठळक मुद्देमनदीप कौर ने कहा कि रविवार को पति से अंतिम बार फोन पर बात हुई थीमनदीप (30) पंजाब के गुरदासपुर जिले के छाता शिरा गांव के रहने वाले थे

चंडीगढ़ः जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों के साथ सोमवार को मुठभेड़ में शहीद हुए नायक मनदीप सिंह की पत्नी मनदीप कौर ने कहा कि उन्हें अपने पति पर गर्व है जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया।

मनदीप कौर ने कहा कि रविवार को पति से अंतिम बार फोन पर बात हुई थी और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे इसके बाद एक-दूसरे से बात नहीं कर पाएंगे। मनदीप (30) पंजाब के गुरदासपुर जिले के छाता शिरा गांव के रहने वाले थे। पुंछ के सूरनकोट में शहीद हुए नायब सूबेदार जसविंदर सिंह और सिपाही गज्जन सिंह भी पंजाब के रहने वाले थे।

मनदीप के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं

अधिकारियों के मुताबिक, तीनों सैनिकों के पार्थिव शरीर बुधवार को उनके गृह नगर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भी एक सैनिक के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने की संभावना है। मनदीप के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। उनके बड़े बेटे की उम्र जहां तीन वर्ष है वहीं छोटा बेटा महज एक महीने का है। मनदीप के घर पर मंगलवार को सांत्वना देने उनके रिश्तेदार और ग्रामीण पहुंचे। इसी तरह के दृश्य नायब सूबेदार जसविंदर सिंह और सिपाही गज्जन सिंह के घरों पर भी देखने को मिले।

चार भाईयों में सबसे छोटे गज्जन की शादी इस वर्ष फरवरी में हुई थी

गज्जन (27) रूपनगर जिले के पचरंदा गांव के रहने वाले थे। चार भाईयों में सबसे छोटे गज्जन की शादी इस वर्ष फरवरी में हुई थी। उनके परिवार के सदस्यों ने कहा कि वह बुधवार को घर आने वाले थे। उनके बड़े भाई अमरजीत सिंह ने कहा कि सोमवार को परिवार को सूचना मिली कि वह आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं।

जसविंदर (39) कपूरथला जिले के माना तलवंडी गांव के रहने वाले थे। उनके बड़े भाई और सेवानिवृत्त सैनिक राजेंद्र सिंह ने कहा कि जसविंदर 18 वर्ष की उम्र में सेना में शामिल हो गए थे। उन्होंने कहा कि उनके पिता कैप्टन (मानद) हरभजन सिंह भी सेना में थे। कुछ महीने पहले कोविड-19 से उनका निधन हो गया।

जसविंदर को 2006 में सेना मेडल से पुरस्कृत किया गया था

जसविंदर को 2006 में सेना मेडल से पुरस्कृत किया गया था। जसविंदर के परिवार में उनकी पत्नी सुखप्रीत कौर (35), बेटी हरनूर कौर (11) और बेटे विक्रमजीत सिंह (13) हैं। इस बीच पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने सैनिकों की मौत पर दुख जताया और उनके परिवार से संवेदना जताई। राज्य सरकार ने सोमवार को तीनों सैनिकों के परिजन को 50- 50 लाख रुपये और एक- एक सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।

टॅग्स :पंजाबजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब