लाइव न्यूज़ :

गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में प्रदर्शनकारी किसानों ने सिंघू बॉर्डर पर दीये जलाए, प्रार्थना की

By भाषा | Updated: November 30, 2020 21:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर नए कृषि कानूनों के विरोध में राष्ट्रीय राजधानी के सिंघू बॉर्डर पर एकत्र हुए पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों ने सोमवार को गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में दीये जलाए, प्रार्थना की और मिठाइयां बांटीं। साथ ही अपनी मांगें पूरी होने तक लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।

हजारों की संख्या में मौजूद किसानों में से कई ने कहा कि गुरु नानक जयंती मुश्किल समय में एकजुट रहकर उसका सामना करने और कठिन समय के दौरान भी सकारात्मक सोच बनाए रखने की सीख देती है।

अपने 85 वर्षीय दादा के साथ पटियाला से आए गुरपाल सिंह (25) ने कहा कि गुरु नानक जयंती सिखों के लिए सबसे बड़ा त्योहार है, लेकिन इस दिन भी परिवार से दूर रहने के बावजूद उनका उत्साह कम नहीं हुआ है।

सोमवार को प्रदर्शनकारी किसानों ने एक-दूसरे को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं देकर अपने दिन की शुरुआत की।

पटियाला में पंजाब विश्वविद्यालय की छात्रा जसप्रीत सिंह ने कहा कि ऐसा पहली बार है कि इस मौके पर वह अपने घर से दूर हैं।

पंजाब के मोहाली से आए 56 वर्षीय जसमेर सिंह ने कहा, '' सुबह हमने खीर बनाई और इसे वितरित किया। हमनें पराठे और दाल भी बनाई। हम सड़क पर हैं लेकिन पंजाबी ऐसे लोग हैं जोकि हर हालात में खुश रहते हैं और मुश्किल समय में भी त्योहार मनाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह