लाइव न्यूज़ :

दिशा रवि की गिरफ्तारी के खिलाफ बेंगलुरु में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: February 16, 2021 19:01 IST

Open in App

बेंगलुरु, 16 फरवरी कांग्रेस की छात्र शाखा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने ‘टूलकिट’ मामले में पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी के खिलाफ मंगलवार को यहां प्रदर्शन किया।

उन्होंने नारेबाजी करते हुए उसे रिहा करने की मांग की।

वामपंथी “ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन” ने सोमवार को यहां ऐसा ही प्रदर्शन किया था।

काला मास्क पहने और हाथों में विरोध के नारों वाली तख्तियां लिये प्रदर्शनकारियों ने “दिशा रवि को मुक्त करो” के नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में “किसानों के साथ खड़े होना राजद्रोह नहीं” और “जब अन्याय कानून बन जाए तो प्रतिरोध कर्तव्य बन जाता है” नारे लिखी तख्तियां ले रखी थीं।

शहर में सोमवार को भी एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया था जिसमें इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने हिस्सा लिया था।

कर्नाटक की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने मंगलवार को गिरफ्तारी की आलोचना करते हुए कहा कि भारत एक अधिनायकवादी राष्ट्र बन रहा है और लोगों को यह एहसास होना चाहिए।

शिवकुमार ने आरोप लगाया, “दिशा रवि की गिरफ्तारी भारत के युवाओं की नैतिक ताकत को कमजोर करने और विरोध को अवैध बनाने के लिये किया गया हमला है।”

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने पूछा था कि कैसे किसानों को समर्थन देने के कृत्य की वजह से राजद्रोह का आरोप लग सकता है। उन्होंे “दिल्ली पुलिस के राजनीति से प्रेरित कृत्य” की आलोचना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर