लाइव न्यूज़ :

PoK में चीन और पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, नदी पर बांध के अवैध निर्माण का किया विरोध  

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2020 13:13 IST

बता दें कि नीलम-झेलम और कोहाला हाइड्रो पावर परियोजनाओं के अवैध निर्माण के खिलाफ सोमवार को यहां के लोगों ने एक विशाल विरोध रैली आयोजित की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान और चीन नदियों पर कब्जा करके संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संकल्प का उल्लंघन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने पर्यावरणीय प्रभाव की ओर ध्यान आकर्षित खींचा।

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद में लोग चीन और पाकिस्तान के खिलाफ सड़क पर उतरें। यहां के लोगों ने नीलम और झेलम नदी पर बन रहे बांध के अवैध निर्माण के खिलाफ आवाज उठाया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। 

बता दें कि नीलम-झेलम और कोहाला हाइड्रो पावर परियोजनाओं के अवैध निर्माण के खिलाफ सोमवार को यहां के लोगों ने एक विशाल विरोध रैली आयोजित की गई थी। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और चीन द्वारा बनाए जा रहे बांध की वजह से पड़ने वाले पर्यावरणीय प्रभाव की ओर ध्यान आकर्षित खींचा। इसके अलावा इस मुद्दे पर लोगों का ध्यान खींचने के लिए सोशल मीडिया पर हैशटैग ट्रेंड करने लगा #SaveRiversSaveJK।  ताकि वैश्विक मंच पर इस परियोजना की ओर ध्यान आकर्षित किया गया। 

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पूछा कि विवादित जगह में किस कानून के तहत पाकिस्तान और चीन के बीच नदी को लेकर समझौता हुआ है? उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और चीन नदियों पर कब्जा करके संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संकल्प का उल्लंघन कर रहे हैं। 

वहीं, एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि हमें कोहाला परियोजना की तरफ मार्च करना चाहिए और तब तक प्रदर्शन करना चाहिए जब तक की यह बंद नहीं हो जाता।

वहीं, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जलविद्युत परियोजना स्थापित करने के लिए चीन की एक कंपनी ने पाकिस्तान के साथ 150 करोड़ अमेरिकी डॉलर के समझौते पर सोमवार को हस्ताक्षर किए। यहां एक समारोह में ''आजाद पत्तन जलविद्युत परियोजना'' के लिए चीन की जेझुबा के साथ समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान प्रधानमंत्री इमरान खान भी मौजूद रहे। यह परियोजना पीओके के सुधनोती जिले में झेलम नदी पर है और इसके 2026 में पूरा होने की उम्मीद है। यह परियोजना महत्वाकांक्षी चीन-पाक आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) का हिस्सा है। 

टॅग्स :पाकिस्तानचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए