लाइव न्यूज़ :

CAB के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बीच जापान के पीएम शिंजो आबे का भारत दौरा स्थगित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2019 14:27 IST

असम में नागरिकता (संशोधन) विधेयक को लेकर पिछले दो दिन से व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे यह बैठक 15-17 नवंबर के बीच गुवाहाटी में प्रस्तावित थी। रवीश कुमार ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि दोनों देशों ने आपसी सहमति से बैठक को टाल दिया है।

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच वार्षिक बैठक टाल दी गई है। यह बैठक 15-17 नवंबर के बीच गुवाहाटी में प्रस्तावित थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि दोनों देशों ने आपसी सहमति से बैठक को टाल दिया है। निटक भविष्य में बैठक की तिथि और स्थान की घोषणा की जाएगी।

असम में नागरिकता (संशोधन) विधेयक को लेकर पिछले दो दिन से व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। हजारों लोग इस विधेयक को वापस लिए जाने की मांग को लेकर निषेद्याज्ञा का उल्लंघन करके सड़कों पर उतर रहे हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस के साथ झड़प में गुवाहाटी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई थी। 

इससे पहले नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार से जब यह पूछा गया था कि क्या 15-17 दिसंबर तक गुवाहाटी में भारत-जापान वार्षिक शिखर वार्ता होगी, इस पर उन्होंने कहा, ‘‘अभी हमारे पास कोई नयी जानकारी नहीं है।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार आयोजन स्थल बदलने पर विचार कर रही है इस पर कुमार ने कहा था, ‘‘मैं इस पर कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हूं। अभी तक मेरे पास कोई नयी जानकारी नहीं है।’’ 

इस शिखर वार्ता के रद्द होने से पहले पत्र सूचना कार्यालय, हिंदी ने अपने टि्वटर हैंडल पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की उनके जापानी समकक्ष के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर के कैप्शन में लिखा है कि 16 दिसंबर को मोदी-आबे की बैठक से पहले उनकी बैठक हुई है।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा और एएनआई से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019जापानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया