लाइव न्यूज़ :

HRD सचिव से JNU कुलपति के इस्तीफे और हिंसा की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मिले प्रोफेसर और छात्र

By एसके गुप्ता | Updated: January 10, 2020 05:48 IST

केंद्रीय मानव संसाधन विकास सचिव अमित खरे से गुरूवार को छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी और जेएनयू टीचर्स एसोसिएशन और जामिया टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देजेएनयू टीचर्स का यह भी कहना है की 5 जनवरी की शाम जेएनयू में हुई हिंसा में कुलपति की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।जेएनयू टीचर्स एसोसिएशन ने गुरुवार को मंत्रालय के बाहर आयोजित छात्र के प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया। इन टीचर्स  का कहना है की कुलपति ने समय रहते ना तो पुलिस को हिंसा की सूचना दी और ना ही पुलिस ने सूचना मिलने के उपरांत तुरंत कार्यवाही की।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों के बाद अब विश्वविद्यालय के प्रोफेसर्स भी कुलपति एम जगदेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अड़ गए हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास सचिव अमित खरे से गुरूवार को छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी और जेएनयू टीचर्स एसोसिएशन और जामिया टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इन्होने एचआरडी सचिव से दो टूक कहा कि जब तक जेएनयू के कुलपति का इस्तीफा नहीं होता तब तक विश्वविद्यालय में किसी भी प्रकार की निष्पक्ष जांच संभव नहीं है।

जेएनयू कुलपति को हटाए जाने की मांग को लेकर जामिया टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डीके लोबियाल ने अध्यापकों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मानव संसाधन विकास  सचिव अमित खरे से मुलाकात की। जेएनयू टीचर्स ने कहा कि  उन्होंने मानव संसाधन विकास सचिव के समक्ष स्पष्ट तौर पर जेन्यू कुलपति को तुरंत हटाए जाने की मांग रखी है। टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डीके लोबियाल के मुताबिक  उन्होंने मंत्रालय के सचिव को बताया कि अब कुलपति एवं जगदीश कुमार के रहते विश्वविद्यालय में किसी प्रकार की जांच संभव नहीं है टीचर्स का कहना है कि विश्वविद्यालय में घोर असुरक्षा का माहौल है।  छात्रों और अध्यापकों दोनों को ही कुलपति पर विश्वास नहीं है।

जेएनयू टीचर्स का यह भी कहना है की 5 जनवरी की शाम जेएनयू में हुई हिंसा में कुलपति की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। जेएनयू टीचर्स एसोसिएशन ने गुरुवार को मंत्रालय के बाहर आयोजित छात्र के प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया। इन टीचर्स  का कहना है की कुलपति ने समय रहते ना तो पुलिस को हिंसा की सूचना दी और ना ही पुलिस ने सूचना मिलने के उपरांत तुरंत कार्यवाही की। जेएनयू टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डी के लोबियाल का कहना है कि जब स्वयं कुलपति की स्थिति संदेहजनक है तो भला वह कैसे किसी की जांच करवा सकते हैं।

 मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जेएनयू अध्यापकों की शिकायत पर फिलहाल किसी कार्रवाई का आश्वासन नहीं दिया है। मंत्रालय ने जेएनयू में छात्रों की हड़ताल व अन्य विवादों पर अध्यापकों को मिल बैठकर चर्चा करने की राय दी है।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्लीमोदी सरकारभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष