लाइव न्यूज़ :

एयरपोर्ट निजीकरण के नए टेंडर के लिए शुरू नहीं हुई प्रक्रिया: कंसल्टेंट की नियुक्ति भी नहीं, जीएमआर का ठेका रद्द बीते तीन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 25, 2020 05:57 IST

एयरपोर्ट संचालन के लिए तीसरे भागीदार की राह तकते हुए 10 साल बाद 2019 में जीएमआर कंपनी की अंतिम बोली पर मुहर लगी थी लेकिन ये रद्द कर दी गई. जीएमआर ने उस वक्त मुनाफे में 5.76 प्रतिशत भागीदारी की बोली लगाई थी. हिस्सेदारी के इतने कम प्रतिशत को लेकर पनपे असंतोष के बाद कंपनी ने इसे बढ़ाकर करीब 15 फीसदी किया था.

Open in App
ठळक मुद्देजीएमआर ने उस वक्त मुनाफे में 5.76 प्रतिशत भागीदारी की बोली लगाई थी. परियोजना का अनुमानित खर्च 1685 करोड़ रुपए था.

नागपुर: डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय विमानतल के निजीकरण के लिए अब नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जानी है लेकिन इसके लिए कंसल्टेंट ही नियुक्त नहीं हो पाया है. एमआईएल द्वारा जीएमआर की बोली रद्द किए जाने के बाद अपेक्षा जताई जा रही थी कि निजीकरण के लिए अब दोबारा तेजी से निविदा प्रक्रिया की शुरुआत होगी लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं हो पाया है.

एयरपोर्ट संचालन के लिए तीसरे भागीदार की राह तकते हुए 10 साल बाद 2019 में जीएमआर कंपनी की अंतिम बोली पर मुहर लगी थी लेकिन ये रद्द कर दी गई. जीएमआर ने उस वक्त मुनाफे में 5.76 प्रतिशत भागीदारी की बोली लगाई थी. हिस्सेदारी के इतने कम प्रतिशत को लेकर पनपे असंतोष के बाद कंपनी ने इसे बढ़ाकर करीब 15 फीसदी किया था.

इसके बाद 2020 की शुरुआत में एयरपोर्ट का संचालन कर रही मिहान इंडिया लिमिटेड (एमआईएल) ने मुनाफा इस भागीदारी से ज्यादा पाया. इसी आधार पर जीएमआर की बोली रद्द कर दी गई.

क्या था पुराना टेंडर

डेवलपर को 64000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल (64 हेक्टेयर) की एक नई टर्मिनल इमारत, 4000 मीटर (चार कि.मी.) का एक नया रन-वे, टैक्सी-वे, 20 हजार टन क्षमता का माल गोदाम, एप्रॉन्स, पार्किंग बेज, एटीसी टॉवर, फायर स्टेशन बनाना था.

-परियोजना का अनुमानित खर्च 1685 करोड़ रुपए था. विमानतल से मिलने वाले राजस्व से एमआईएल को 5.76 करोड़ रुपए का हिस्सा अगले 30 वर्ष देना.

30 वर्ष के बाद पुन:

30 वर्ष के लिए करार का नवीनीकरण करने का प्रावधान. -250 एकड़ जगह पर संकुल, शॉपिंग मॉल, कन्वेन्शन सेंटर, पांचसितारा होटल्स, फूड प्लाजा, मनोरंजन क्षेत्र आदि स्थापित करने का अधिकार भी जीएमआर को मिलना था. जोड़ है---

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए