लाइव न्यूज़ :

अमृतपाल सिंह के सहयोगी पप्पलप्रीत पर कसा पुलिस का शिकंजा, होशियापुर से हुआ गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: April 10, 2023 15:37 IST

पंजाब से, वे हरियाणा और शायद दिल्ली भाग गए, जैसा कि सीसीटीवी फुटेज में कैद है, इससे पहले कि वे फिर से पंजाब में प्रवेश करते कि पुलिस ने पप्पलप्रीत को होशियापुर से गिरफ्तार कर लिया। 

Open in App
ठळक मुद्देअमृतपाल का करीबी पप्पलप्रीत सिंह गिरफ्तार हो गया है पप्पलप्रीत सिंह को होशियापुर से पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कियाअमृतपाल के साथ सीसीटीवी फुटेज में नजर आया था पप्पलप्रीत सिंह

होशियापुर: वारिस पंजाब डे का प्रमुख अमृतपाल सिंह का करीबी पप्पलप्रीत सिंह को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस ने पप्पलप्रीत को होशियापुर से आज गिरफ्तार कर लिया क्योंकि पप्पलप्रीत की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बहुत अहम है।

दरअसल, पप्पलप्रीत अमृतपाल सिंह के साथ रहा है और उसके भागने में पप्पलप्रीत ने साथ दिया है। पंजाब पुलिस जब से कट्टरपंथी अमृतपाल को पकड़ने की कार्रवाई कर रही थी तब से पप्पलप्रीत ने वाहन बदलते हुए एक साथ यात्रा की, क्योंकि वे पुलिस से बच रहे थे।

पंजाब से, वे हरियाणा और शायद दिल्ली भाग गए, जैसा कि सीसीटीवी फुटेज में कैद है, इससे पहले कि वे फिर से पंजाब में प्रवेश करते कि पुलिस ने पप्पलप्रीत को होशियापुर से गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस के मुताबिक, भगोड़े अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगी ने जालंधर, होशियापुर और अमृतसर के जिलों और उसके आस-पास शरण ली थी। पुलिस ने पाया कि अमृतपाल और पप्पलप्रीत सिंह फगवाड़ा कस्बे के तीन अलग-अलग डेरों, नादलोन गांव और बीबी गांव में रुके थे।  

18 मार्च से पुलिस अमृतपाल सिंह की तलाश कर ही है और तभी से वह पंजाब पुलिस की पहुंच से बाहर यहां-वहां भाग रहा है। वह वाहनों को बदल रहा था और वेश बदल रहा था। इस सब कामों में अमृतपाल सिंह की मदद उसका सहयोगी पप्पलप्रीत सिंह कर रहा था। 

गौरतलब है कि ये गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब अभी हाल ही में पंजाब पुलिस ने बैसाखी समारोह और अमृतपाल सिंह के आत्मसमर्पण करने की अफवाहों से पूरे पंजाब में अपनी चौकसी बढ़ा दी है।

पप्पलप्रीत सिंह गिरफ्तारी पुलिस को अमृतपाल के और करीब ले आई है। माना जा रहा है कि अगर उसका सहयोगी पंजाब से गिरफ्तार हुआ है तो अमृतपाल भी पंजाब में ही छुपा हो सकता है। 

टॅग्स :अमृतपाल सिंहपंजाबPunjab Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए