अमरिंदर सिंह ने कहा, प्रियंका कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए ‘सही पसंद’ हैं

By भाषा | Published: July 29, 2019 04:53 PM2019-07-29T16:53:23+5:302019-07-29T16:53:23+5:30

पार्टी महासचिव पर पूरा भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि अगर वह कांग्रेस अध्यक्ष चुनी जाती हैं तो हर तरफ से उन्हें समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘‘ पार्टी की बागडोर अपने हाथों में लेने के लिए प्रियंका बिल्कुल सही पसंद होंगी। लेकिन यह पूरी तरह से कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) पर निर्भर करता है। सीडब्ल्यूसी ही इस मामले पर फैसला लेने के लिए अधिकृत है।’’

Priyanka ideal candidate for Congress presidentship, says Captain Amarinder | अमरिंदर सिंह ने कहा, प्रियंका कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए ‘सही पसंद’ हैं

अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा इस पद के लिए बिल्कुल उपयुक्त होंगी।

Highlightsकांग्रेस नेता शशि थरूर के प्रियंका गांधी को इस पद के लिये बेहतर पसंद बताए जाने के सवाल पर सिंह जवाब दे रहे थे।मुख्यमंत्री ने पहले भी इस पद के लिए किसी युवा नेता को चुने जाने की वकालत की थी।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिये किसी युवा नेता को चुनने की वकालत करने वाले पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा इस पद के लिए बिल्कुल उपयुक्त होंगी।

पार्टी महासचिव पर पूरा भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि अगर वह कांग्रेस अध्यक्ष चुनी जाती हैं तो हर तरफ से उन्हें समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘‘ पार्टी की बागडोर अपने हाथों में लेने के लिए प्रियंका बिल्कुल सही पसंद होंगी। लेकिन यह पूरी तरह से कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) पर निर्भर करता है। सीडब्ल्यूसी ही इस मामले पर फैसला लेने के लिए अधिकृत है।’’

हालांकि, उन्होंने राहुल गांधी के अध्यक्ष पद को छोड़ने पर दुख जताया। कांग्रेस नेता शशि थरूर के प्रियंका गांधी को इस पद के लिये बेहतर पसंद बताए जाने के सवाल पर सिंह जवाब दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने पहले भी इस पद के लिए किसी युवा नेता को चुने जाने की वकालत की थी।

इस बीच, उन्होंने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता से संबंधित घटनाक्रम पर भी ‘स्तब्धता’ जताई है। गौरतलब है कि गत रविवार को हुए सड़क हादसे में उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में पीड़िता की मौसी, चाची और ड्राइवर की मौत हो गई।

पीड़ित महिला और उसके वकील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मामले के मुख्य आरोपी हैं। 

Web Title: Priyanka ideal candidate for Congress presidentship, says Captain Amarinder

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे