लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी संभालेंगी पूरे यूपी की कमान, राहुल के अमेरिका से लौटने के बाद होगा औपचारिक ऐलान

By हरीश गुप्ता | Updated: July 19, 2019 18:28 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को अमेरिका रवानगी से पहले अगली व्यवस्था होने तक प्रियंका से यूपी कांग्रेस का प्रभार संभालने का आग्रह किया था. राहुल गांधी ने महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ कांग्रेस समिति अध्यक्ष के अलावा अन्य कई नियुक्तियों को भी मंजूरी दे दी है.

Open in App
ठळक मुद्देराहुल के 22-23 जुलाई तक अमेरिका से लौटने के बाद कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी.माना जा रहा है कि राहुल के इस्तीफे से कांग्रेस के समक्ष उत्पन्न संकट से प्रियंका ही निजात दिला सकती है.

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा उत्तरप्रदेश कांग्रेस (पश्चिम) के प्रभारी पद से इस्तीफे के बाद पूरी यूपी कांग्रेस की कमान प्रियंका गांधी को सौंप दी गई है. एआईसीसी महासचिव प्रियंका इससे पहले उत्तरप्रदेश कांग्रेस (पूर्व) की प्रभारी थी. हालांकि इस संबंध में एआईसीसी की ओर से कोई भी औपचारिक आदेश जारी नहीं किया गया है.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को अमेरिका रवानगी से पहले अगली व्यवस्था होने तक प्रियंका से यूपी कांग्रेस का प्रभार संभालने का आग्रह किया था. राहुल गांधी ने महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ कांग्रेस समिति अध्यक्ष के अलावा अन्य कई नियुक्तियों को भी मंजूरी दे दी है.

राहुल के 22-23 जुलाई तक अमेरिका से लौटने के बाद कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी. इस बीच मीडिया में इस खबर ने जोर पकड़ लिया है कि प्रियंका गांधी अपने भाई की जगह कांग्रेस अध्यक्ष बन सकती हैं.

कई वरिष्ठ नेताओं की राय में मल्लिकार्जुन खड़गे, मुकुल वासनिक या सैलजा जैसे वरिष्ठ नेताओं की अंतरिम नियुक्ति से पार्टी के पुनर्जीवन के प्रयासों में और देरी की आशंका बढ़ जाएगी. उनका मानना है कि गांधी परिवार के नेतृत्व में मई 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस 11 करोड़ से ज्यादा वोट हासिल करने में कामयाब रही थी. अगर प्रियंका को अध्यक्ष बनाया जाता है तो यह आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है.

माना जा रहा है कि राहुल के इस्तीफे से कांग्रेस के समक्ष उत्पन्न संकट से प्रियंका ही निजात दिला सकती है. प्रियंका गांधी ने इस पूरे मामले में काफी सधी हुई चुप्पी साध रखी है. उन्होंने चुपचाप पूरे यूपी कांग्रेस का प्रभार संभालने के बाद सभी जिला कांग्रेस (उत्तरप्रदेश) अध्यक्षों की बैठक भी ले ली है.

इसके अलावा उन्होंने यूपी में सत्तारूढ़ योगी सरकार को भी खुली चुनौती दे दी है. ऐसा माना जा रहा है कि अगले हफ्ते कांग्रेस नेतृत्व का रहस्य सुलझ जाएगा.

टॅग्स :प्रियंका गांधीराहुल गांधीकांग्रेस कार्य समिति
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?