लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी का सांपों को छूने वाला वीडियो वायरल, उठ रही वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग

By भाषा | Updated: May 4, 2019 06:58 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्य वन्यजीव संरक्षक को शुक्रवार को लिखे एक पत्र में दिल्ली की वकील गौरी मौलेखी ने कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Open in App

उत्तर प्रदेश में एक चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को सांपों को छूते हुए दिखाने वाली एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद एक वकील ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रियंका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उत्तर प्रदेश के मुख्य वन्यजीव संरक्षक को शुक्रवार को लिखे एक पत्र में दिल्ली की वकील गौरी मौलेखी ने कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सांपों की अवैध रूप से खरीद की गई थी और उनका लोगों को सांपों को छूने के लिए उकसाना शिकार के लिए प्रोत्साहित करने वाला था। उन्होंने अपने पत्र में कहा, ‘‘कृपया वन्यजीव अधिनियम की धारा 55 के तहत इस नोटिस पर विचार करें और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत प्रियंका गांधी और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए उपयुक्त कदम उठाएं।’’

उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा कथित उल्लंघन के सबूत के रूप में अपने नोटिस के साथ वीडियो और समाचार रिपोर्ट भी संलग्न की हैं। सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को आए एक वीडियो में उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सपेरों के साथ बैठी कांग्रेस नेता सांप को पकड़ती हुई दिखाई दे रही थी। कांग्रेस पार्टी से इस घटनाक्रम पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावप्रियंका गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस