लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी बन सकती हैं हिमाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री, पार्टी हाईकमान लेगा अंतिम फैसला

By रुस्तम राणा | Updated: December 10, 2022 15:48 IST

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री बन सकती है। हिमाचल चुनाव में उन्होंने ही राहुल गांधी की अनुपस्थिति में पार्टी के प्रचार का जिम्मा संभाला था। पार्टी ने जीत का श्रेय भी प्रियंका गांधी को दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के अनुसार, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री बन सकती हैंहिमाचल चुनाव में उन्होंने ही राहुल गांधी की अनुपस्थिति में पार्टी के प्रचार का जिम्मा संभाला थाकांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में शानदार जीत का श्रेय भी प्रियंका गांधी को दिया था

शिमला: हिमाचल चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज कर पांच साल बाद राज्य की सत्ता में वापसी की है। कांग्रेस की ओर से हिमाचल का अगला सीएम कौन होगा, इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है। लेकिन सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री बन सकती हैं। हिमाचल चुनाव में उन्होंने ही राहुल गांधी की अनुपस्थिति में पार्टी के प्रचार का जिम्मा संभाला था। पार्टी ने जीत का श्रेय भी प्रियंका गांधी को दिया था। हालांकि पार्टी आलाकमान इस पर अंतिम निर्णय लेगी।

राज्य की विधानसभा में 40 कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों ने शुक्रवार शाम को पार्टी के पारंपरिक एक लाइन के प्रस्ताव को पारित किया, जिसमें "आलाकमान" को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है। मुख्यमंत्री पर फैसला रविवार तक आने की उम्मीद है। प्रियंका गांधी ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ कई रैलियों के साथ हिमाचल प्रदेश में पार्टी के अभियान का नेतृत्व किया, और चुनावों के लिए रणनीति बनाने में भी बारीकी से शामिल थीं। कई नेताओं ने पार्टी की जीत हासिल करने और भाजपा को हराने में उनके नेतृत्व की सराहना की।

प्रचार की कमान संभालते हुए प्रियंका गांधी की यह पहली चुनावी सफलता है। पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव हार गई थी, जबकि उसने इस साल की शुरुआत में वहां प्रचार किया था। सिरमौर, कांगड़ा, सोलन और ऊना में अपनी रैलियों के दौरान प्रियंका गांधी ने अग्निपथ, महंगाई, बेरोजगारी और पुरानी पेंशन योजना जैसे कई उठाए और भाजपा की डबल इंजन की सरकार को घेरा था। 

बता दें कि चुनाव परिणाम आने के एक दिन बाद शुक्रवार को देर शाम कांग्रेस विधायकों की बैठक हुई, जिसमें समन्वय के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक राजीव शुक्ला, भूपेंद्र हुड्डा और भूपेश बघेल मौजूद थे। उन्होंने प्रत्येक विधायक से बात की कि किसके पास अधिक समर्थन है। हालांकि "हाईकमान" का प्रस्ताव, राज्य कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह के समर्थकों द्वारा शक्ति प्रदर्शन के बाद आया। पार्टी कार्यकर्ताओं की एक भीड़ ने नारे लगाए और यहां तक कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कार को भी रोक दिया, जिसमें मांग की गई कि तीन बार के सांसद और दिवंगत नेता वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह, "शीर्ष पद की हकदार हैं"। उनके अलावा मुख्यमंत्री की रेस में सुखविंदर सिंह सुखू और मुकेश अग्निहोत्री दौड़ का नाम भी सामने आ रहा है।

टॅग्स :Priyanka Gandhi Vadraहिमाचल प्रदेशHimachal Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब