लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने स्मृति ईरानी पर कसा तंज, बीजेपी की राजनीति को बताया विनाशकारी व बेदर्द

By धीरज पाल | Updated: May 3, 2019 19:03 IST

लोकसभा चुनाव 2019: यूपी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार से जितनी भी उम्मीद थी भाजपा सरकार से पूरी तरह से टूट चुकी है।

Open in App

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी लगातार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला कर रही हैं। रायबरेली में शुक्रवार (3 मई) को रायबरेली में एक टीवी चैनल को इंटरव्यू देते हुए प्रियंका गांधी ने बीजेपी की राजनीति को विनाशकारी और बेदर्दी की राजनीति बताया है। इसके अलावा प्रियंका गांधी ने स्मृति ईरानी पर उस जवाब का पटलवार किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रियंका गांधी मां और भाई के लिए रक्षाकवच का काम कर रही हैं।  एबीपी न्यूज चैनल के एक साक्षात्कार में प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता को मोदी सरकार से जितनी भी उम्मीद थी भाजपा सरकार से पूरी तरह से टूट चुकी है। भाजपा ने जनता को बड़े-बड़े वचन दिए कि प्रत्येक लोगों को 15-15 लाख रुपये और 2 करोड़ रोजगार देंगे। किसान की आमदनी दोगुनी हो जाएगी। किसान त्रस्त है, उपज का दाम नहीं मिलता, उसको बीज नहीं मिलती। 

योगी सरकार पर हमला

प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हलमा करते हुए कहा कि यहां आवारा पशुओं की कितनी बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि 'किसान पूरी रात बैठकर अपनी खेतों की चौकीदारी करते हैं। नौजवान परेशान है, जब आप उम्मीदों को तोड़ेंगे और जनता को पांच सालों के लिए नकारेंगे।' उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी देशभक्ति यही है कि जनता जागरूक बने। जनता अपनी जागरूकता से अपनी शक्ति और जिम्मेदारी को समझें। 

प्रियंका गांधी ने जानिए राष्ट्रवाद पर क्या कहा 

राष्ट्रवाद पर प्रियंका गांधी ने कहा कि जो सरकार जनता की जरुरतों को नकारे और किसानों की इस परिस्थिति में डालें कि आत्महत्या करें। उन्होंने कहा कि देश में 12000 किसानों ने आत्महत्या की है। ऐसी सरकार राष्ट्रवाद को कैसे उठा सकती है? उन्होंने बीजेपी पर हमला किया और कहा कि इनकी पूरी राजनीति बेदर्दी और विनाशकारी की राजनीति है।

स्मृति ईरानी पर प्रियंका गांधी का पलटवार 

प्रियंका गांधी ने स्मृति ईरानी के उस जवाब का पटलवार किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रियंका गांधी मां और भाई के लिए रक्षाकवच का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमेठी की समस्याओं को समझते हैं। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी का जो बर्ताव जनता के साथ है जिस तरह से आग लगने पर वो मीडिया को बुलाकर हैंडपंप से पानी निकालती हैं। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि कौन नाटक कर रहा है और कौन सत्य? 

टॅग्स :लोकसभा चुनावप्रियंका गांधीस्मृति ईरानीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गांधीकांग्रेसयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब