लाइव न्यूज़ :

शूटिंग जूनियर वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलीफाई करने वाली प्रिया सिंह के पास खुद की राइफल तक नहीं, सीएम योगी ने की मदद

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 9, 2018 13:31 IST

जर्मनी में होने वाले शूटिंग जूनियर वर्ल्ड कप के लिए भारत की ओर से कुल 6 लोगों ने क्वालीफाई किया है। इनमें उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली 19 साल की प्रिया सिंह भी शामिल है। खास बात यह है कि प्रिया के पिता मजदूरी करते हैं जिसके चलते प्रिया के पास अपनी खुद की राइफल तक नहीं है।

Open in App

लखनऊ/मेरठ, 9 जून। जर्मनी में होने वाले शूटिंग जूनियर वर्ल्ड कप के लिए भारत की ओर से कुल 6 लोगों ने क्वालीफाई किया है। इनमें उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली 19 साल की प्रिया सिंह भी शामिल है। खास बात यह है कि प्रिया के पिता मजदूरी करते हैं जिसके चलते प्रिया के पास अपनी खुद की राइफल तक नहीं है। 22 जून से जर्मनी में आयोजित हो रही ISSF जूनियर वर्ल्ड कप की 50मीटर राइफल कैटेगरी में चुने जाने वाले 6 लोगों में से एक प्रिया सिंह अब तक दूसरों से मांगी हुई राइफल की बदौलत शूटिंग करती आईं हैं।

आर्थिक स्थिति लचर होने के चलते प्रिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई अन्य से मदद की गुहार लगाई थी जिसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रिया को मदद का भरोसा दिया है। जैसे ही प्रिया की प्रतिभा और उनकी मदद की गुहार की जानकरी सीएम योगी को मिली तो उन्होंने फौरन प्रिया के लिए 4.50 लाख रुपए की राशि को मंजूरी कर दी। इसके साथ ही उन्होंने मेरठ जिला मजिस्ट्रेट को प्रिया के आने-जाने के लिए वाहन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। 

वहीं इस मामले में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की डायरेक्टर जनरल नीलम कपूर ने कहा कि, प्रिया सरकार के नेशनल कैंप का हिस्सा है। प्रिया के पिता ब्रजपाल सिंह ने बताया कि, मैंने प्रिया के लिए अपनी भैंस बेच दी। दोस्तो और पड़ोस के लोगों से भी कर्जा लिया लेकिन जर्मनी के लिए पैसा दे पाना मेरे बस में नहीं ता जिसके चलते मैंने विधायक, मुख्यमंत्री, खेल मंत्री और प्रधानमंत्री से मदद की गुहार लगाई थी। 

इससे पहले प्रिया ने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखते हुए कहा था कि मैं इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहती हूं, जिसके लिए मुझे 3 से 4 लाख रुपए की जरुरत है। मेरे पिता मजदूर हैं उन्होंने मेरे लिए पैसे जुटाने की पूरी कोशिश की लेकिन हो संभव नहीं हो सका।  उन्होंने बताया कि इस मामले में मैं दो बार खेल मंत्री से भी मुलाकात करने गईं लेकिन दोनों ही बार मुलाकात नहीं हो पाई। 

बता दें कि 2017 में प्रिया ने आखिरी बार किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। प्रिया की लचर आर्थिक स्थिती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके पास अपनी खुद की राइफल तक नहीं है लेकि बावजूद इसके गरीब कभी उनकी प्रतिभा के आड़े नहीं आई। साल 2017 तक वह एनसीसी कैडेट थी उन्हें राइफल मिली हुई थी। इसके बाद उनका एनसीसी से फेयरवेल हो गया और गन भी नहीं रही। रक्षा मंत्री अवॉर्ड और प्रतिष्ठित गवर्नर्स मेडल जीत चुकीं प्रिया को इसी साल जनवरी में जूनियर वर्ल्ड कप का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय दल में चुना गया था। वहीं 2014 से 2017 के बीच प्रिया कुल 17 मेडल्स जीत चुकी हैं।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे