लाइव न्यूज़ :

बिहार: प्राइवेट स्कूलों के मनमानी से नाराज अभिभावकों ने सड़कों पर किया प्रदर्शन, कहा-सरकार पर पूरी तरह से हावी हैं शिक्षा माफिया

By एस पी सिन्हा | Updated: February 14, 2021 18:51 IST

राजधानी पटना की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि सरकार पर शिक्षा माफिया पूरी तरह से हावी हैं। शिक्षा माफिया पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना काल में कई लोगों की नौकरियां चली गईं। इसके बावजूद अभिभावकों से आज भी फीस ली जा रही है। कई महीनों से तो स्कूल भी बंद हैं।

पटना,14 फरवरीबिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावक संघर्ष समिति के द्वरा आज पटना की सडकों पर आक्रोश मार्च निकाला गया। शिक्षा के व्यवसायीकरण के खिलाफ 'जागो' के तत्वावधान में छात्र-अभिभावक संघर्ष समिति के द्वारा इस दौरान प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और जमकर नारेबाजी भी की गई। 

राजधानी पटना की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि शिक्षा माफिया ही कारण है कि प्राइवेट स्कूलों की मनमानी आज भी जारी है। ऑन लाइन क्लास के नाम पर पैसे की वसूली जारी है। आक्रोश मार्च के दौरान छात्र-अभिभावक समिति के सदस्यों ने कोरोना काल के दौरान 60 फीसदी फीस माफ किए जाने और सभी प्राइवेट स्कूलों पर लगाम कसने की मांग सरकार से की। मांग पूरी नहीं होने पर समिति के सदस्यों ने आंदोलन को तेज करने की धमकी दी है। यहां बता दें कि देश के अन्य राज्यों की तरह कोरोना काल के तीन महीने के फीस की माफी की बात कही गई थी।

लेकिन उस दौरान का भी फीस स्कूल संचालकों के द्वारा वसूल लिया गया। लेकिन सरकार ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही कर सकी। यही नही अब फीस जमा नही करने पर बच्चों को ऑन लाइन क्लास से वंचित करने तथा परीक्षा से बाहर रखने की धमकी भी दी जा रही है। जबकि सरकार ने यह कहा था कि फीस नही जमा करने पर बच्चों को क्लास और परीक्षा से वंचित नही किया जा सकता है। बावजूद इसके प्राइवेट स्कूलों का मनमानापन जारी है। इससे नाराज अभिभावकों ने आज पटना की सडकों पर उतरना उचित समझा। 

टॅग्स :पटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग