प्रधानमंत्री ने पुडुचेरी के नए मुख्यमंत्री रंगासामी को दीं शुभकामनाएं
By भाषा | Published: May 7, 2021 03:29 PM2021-05-07T15:29:00+5:302021-05-07T15:29:00+5:30
नयी दिल्ली, सात मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस के नेता एन रंगासामी को पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी और नए कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
रंगासामी ने राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में पद व गोपनीयता की शपथ ली।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर मैं एन रंगासामी को बधाई देता हूं। उनके कार्यकाल के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।’’
रंगासामी चौथी बार मुख्यमंत्री बने हैं। वह इस केंद्र शासित प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की अगुवाई करेंगे जिसमें एआईएनआरसी और भारतीय जनता पार्टी शामिल हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।