लाइव न्यूज़ :

भारी बारिश के चलते टला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरा

By भाषा | Updated: July 17, 2018 22:44 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 20 जुलाई को निर्धारित गुजरात की यात्रा राज्य के कई इलाकों के भारी बारिश होने के कारण टाल दी गयी है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आज यह जानकारी दी। 

Open in App

नई दिल्ली, 17 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 20 जुलाई को निर्धारित गुजरात की यात्रा राज्य के कई इलाकों के भारी बारिश होने के कारण टाल दी गयी है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आज यह जानकारी दी। राज्य सरकार द्वारा पूर्व में घोषित किए गए कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को वलसाड , जूनागढ़ और गांधीनगर जाने वाले थे। रूपाणी ने गिर सोमनाथ जिले के वेरावल कस्बे में संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री ने यात्रा टाल दी ताकि वलसाड और जूनागढ़ जिलों में राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित ना हों। दोनों जिले भारी बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा , ‘‘ चूंकि वलसाड और जूनागढ़ भारी बारिश से प्रभावित हैं , पूरा प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में व्यस्त है। इसलिए प्रधानमंत्री ने 20 जुलाई को होने वाली अपनी यात्रा टालने का फैसला किया ताकि प्रशासन उनके कार्यक्रमों की तैयारी में व्यस्त ना हो। ’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय गुजरात में लगातार हो रही बारिश से पैदा हो रही स्थिति को लेकर राज्य सरकार के संपर्क में है। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने चिंता जतायी है और अपनी यात्रा टालने का फैसला किया। 

टॅग्स :गुजरातनरेंद्र मोदीमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर