लाइव न्यूज़ :

Happy Diwali: सैनिकों के साथ दीपावली मनाएंगे पीएम मोदी, देशवासियों को दिया शुभकामना संदेश

By रुस्तम राणा | Updated: November 4, 2021 07:47 IST

पीएम मोदी यह दिवाली पर्व एकबार फिर से जम्मू-कश्मीर में सेना के जवानों के साथ मनाएंगे। इस बार पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सैनिकों के साथ दीपावली की खुशियां बांटेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे इस बार भी सेना के जवानों के साथ मनाएंगे पीएम मोदी दिवालीजम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में जवानों के साथ बांटेंगे खुशियां

आज दिवाली पर्व है। यह सुख-समृद्धि और खुशियों का त्योहार है। देशभर में आज दिवाली की धूम होगी। दीपों के इस महोत्सव में पूरा देश रौशनी से खिल उठता है। लोग एक दूसरे को मिठाई बांटकर सुखी जीवन की कामना करते हैं। दिवाली पर्व के पावन अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामना संदेश दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, "दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए।"

पीएम मोदी सेना के जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली

वहीं पीएम मोदी यह दिवाली पर्व एकबार फिर से जम्मू-कश्मीर में सेना के जवानों के साथ मनाएंगे। इस बार पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सैनिकों के साथ दीपावली की खुशियां बांटेंगे। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। घाटी के कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। सेना के अतिरिक्त टुकड़ियों को तैनात किया गया है। यह भी संभव है कि मोदी जी का कार्यक्रम स्थल अंत समय में बदला जा सकता है। 

इससे पहले भी जवानों के साथ मना चुके हैं दिवाली 

यह पहलीबार नहीं है कि देश के प्रधानमंत्री जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। पीएम मोदी पहले भी जम्मू कश्मीर में जवानों के साथ दीपावली मना चुके हैं। बता दें कि साल 2019 में आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर पहुंचे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राजौरी जिले में तैनात जवानों के साथ दीपावली मनाई थी। वे उत्तराखंड में भी जवानों के बीच दीपावली मना चुके हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिवालीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष