लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन मसले पर आज करेंगे उच्च स्तरीय बैठक, यूक्रेन में फंसे छात्रों को स्वदेश लाने पर होगी गहन चर्चा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 27, 2022 20:36 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन के ताजा हालात पर चर्चा करने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर और गृह मंत्री अमित शाह समेत केंद्र सरकार के कई बड़े उच्चाधिकारियों के विशेष बैठक करने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरूसी आक्रमण के बाद यूक्रेन में लगभग 16,000 भारतीय नागरिक और छात्र फंसे हुए हैंयूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय के अधिकारी दिन-रात काम कर रहे हैंनरेंद्र मोदी यूक्रेन संकट पर बराबर निगाह बनाए हुए हैं और विश्व के कई नेताओं के साथ संपर्क में हैं

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम यूपी चुनाव प्रचार से लौटने के तुरंत बाद रूस-यूक्रेन के ताजा हालात पर चर्चा करने के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे।

जानकारी के मुताबिक इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर और गृह मंत्री अमित शाह समेत केंद्र सरकार के कई बड़े उच्चाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।

वहीं अगर यूक्रेन के मौजूदा हालात की बात की जाए तो गुरुवार के रूसी आक्रमण के बाद से वहां अभी लगभग 16,000 भारतीय नागरिक और छात्र फंसे हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस हमले के बाद बीते गुरुवार की कैबिनेट सुरक्षा समिति के साथ आपात बैठक की थी, जिसमें पीएम मोदी ने भारतीय विदेश मंत्रालय को स्पष्ट आदेश दिया था कि वो फौरन यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों और छात्रों की स्वदेश वापसी को सुशिनिश्चत करें।

उसके फौरन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेलीफोन पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की और युद्ध को तत्काल रोकने की गुजारिश की। फोन पर रूसी राष्ट्राध्यक्ष से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युद्ध हमले के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता को बल देने का आग्रह किया।

जिसके जवाब में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी से कहा, "इस मामले में रूसी सुरक्षा प्रमुख को आवश्यक दिशा-निर्देश" दिए जाएंगे।" दरअसल रूस द्वारा यूक्रेन के ऊपर हो रहे भारी हवाई हमले के मद्देनजर वहां फंसे भारतीयों को निकालने का काम काफी घीमी गति से हो रहा है।

भारत ने पिछले दिनों में यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को हंगरी, पोलैंड, स्लोवाक गणराज्य और रोमानिया से स्वदेश लाने में कामयाबी हासिल की थी। ये सभी देश यूक्रेन के साथ साथ सीमा साझा करते हैं।

वहीं आज उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को देश वापस लाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। 

पीएम मोदी ने कहा, "ऑपरेशन गंगा चलाकर हम यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीयों को घर वापस ला रहे हैं। यूक्रेन में फंसे हमारे बेटे-बेटियों को जल्द ही देश वापस लाया जाएगा और इसके लिए उनकी सरकार दिन-रात काम कर रही है।"

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादनरेंद्र मोदीExternal Affairs Ministryरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर