रूस के दो दिन के दौरे के बाद स्वदेश लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें दौरे की अहम बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 6, 2019 05:12 AM2019-09-06T05:12:17+5:302019-09-06T05:12:17+5:30

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने रूस पांचवें पूर्वी आर्थिक मंच (ईईएफ) के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि उनके गृह राज्य गुजरात में ‘बाइ बाइ ’ (अलविदा) कहने के बजाय ‘आवजो’ (आप फिर जल्दी आइए) कहते हैं। और यहाँ रूस में लोग ‘दसविदानिया’ कहते हैं।

Prime Minister Narendra Modi returns from his two-day visit to Russia | रूस के दो दिन के दौरे के बाद स्वदेश लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें दौरे की अहम बातें

रूस के दो दिन के दौरे के बाद स्वदेश लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें दौरे की अहम बातें

Highlightsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि किसी को विदा करने के लिहाज से भारत और रूस के बीच भाषाई संबंध हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (4 सितम्बर) को दो दिवसीय यात्रा पर रूस पहुंचे थे।राष्ट्रपति पुतिन ने 20वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया और दोनों देशों ने 15 समझौतों और समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।

रूस के दूरवर्ती पूर्वी इलाके का 'सार्थक' दौरा समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  स्वदेश लौटे आये हैं। रूस के दो दिन के दौरों में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर वार्ता की और ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लिया। रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दौरे के परिणाम से रूस और भारत और निकट आएंगे। मोदी ने 36 घंटे का दौरा समाप्त करने के बाद ट्वीट किया, ‘‘धन्यवाद रूस। यह सफल दौरा रहा। इस दौरे के परिणाम से भारत और रूस और नजदीक आएंगे। स्वागत- सत्कार के लिए राष्ट्रपति पुतिन, सरकार और रूस के लोगों का आभार।’’ 

मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने रूस के इस सुदूर पूर्वी इलाके का दौरा किया। उन्होंने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्ता की जिस दौरान उन्होंने व्यापार एवं निवेश, तेल और गैस, परमाणु ऊर्जा, रक्षा, अंतरिक्ष और समुद्री संपर्क मार्ग में सहयोग और बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। दोनों पक्षों के बीच रक्षा, वायु और समुद्री संपर्क मार्ग, ऊर्जा, प्राकृतिक गैस, पेट्रोलियम और व्यापार सहित 15 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

Web Title: Prime Minister Narendra Modi returns from his two-day visit to Russia

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे