लाइव न्यूज़ :

VIDEO: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ड्रोन से किया नए आईटीपीओ कॉम्प्लेक्स 'भारत मंडपम' का उद्घाटन

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 27, 2023 10:26 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते बुधवार को प्रगति मैदान में ड्रोन के जरिये आईटीपीओ कॉप्लेक्स 'भारत मंडपम' का उद्घाटन किया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ड्रोन के जरिये आईटीपीओ कॉप्लेक्स 'भारत मंडपम' का किया उद्घाटन आगामी सितंबर महीने में 'भारत मंडपम' में जी20 नेताओं की बैठक की मेजबानी की जाएगीप्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन समारोह में कहा कि भारत मंडपम को देखकर हर भारतीय आनंदित है

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते बुधवार को प्रगति मैदान में ड्रोन के जरिये आईटीपीओ कॉप्लेक्स 'भारत मंडपम' का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने पुनर्विकसित भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) में पूजा पाठ किया और इसके निर्माण में शामिल मजदूरों से बातचीत भी की।

इस विशेष अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और फिल्म अभिनेता आमिर खान सहित कई अन्य लोग भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस भव्य उद्घाटन में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ड्रोन से उद्घाटन का वीडियो ट्वीट करके कहा, "प्रधानमंत्री ने ड्रोन से संचालित 'भारत मंडपम' का उद्घाटन किया गया। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यूइंडिया के लिए उनके दृष्टिकोण का प्रतीक हैं, जहां परंपरा प्रौद्योगिकी से मिलती है और नवाचार भविष्य का स्वागत करता है।"

इस पुनर्विकसित भारत व्यापार संवर्धन संगठन का 'भारत मंडपम' इस लिहाज से भी बेहद खास है क्योंकि आगामी सितंबर महीने में यहीं पर जी20 नेताओं की बैठक की मेजबानी की जाएगी। उद्घाटन समारोह में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत मंडपम को देखकर हर भारतीय आनंदित है और गर्व महसूस कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि भारत मंडपम भारत की भव्यता और इच्छाशक्ति का दर्शन है। इसे दिनरात मेहनत एक करते तैयार किया गया है। इसका निर्माण बहुत पहले हो जाना चाहिए था। लेकिन देर आये दुरुस्त आये। भारत मंडपम 21वीं सदी के लिए नया निर्माण होगा।

वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, जिन्होंने देश की सोच बदली, मानसिकता बदली, जिन्होंने प्रेरणा दी कि हम विकसित भारत के लिए अपने कर्तव्य निभाएं। मैं ऐसे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करता हूं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीधर्मेंद्र प्रधानपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है