लाइव न्यूज़ :

भारतीय जमीं पर पधारे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पीएम नरेंद्र मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2020 12:20 IST

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर करीब 11 बजे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी प्रथम महिला और उनकी पत्नी मेलानिया पहुंची।

Open in App

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दो दिवसीया यात्रा के दौरान आज भारत पहुंचे। करीब 11 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर डोनाल्ड  ट्रंप और अमेरिकी प्रथम महिला और उनकी पत्नी मेलानिया पहुंची। इसके अलावा ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप भी मौजूद थी। पीएम नरेंद्र मोदी ट्रंप और मेलानिया का पूरे गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने ट्रंप के विमान के उतरने के बाद गले लगाकर स्वागत किया। 

 अहमदाबाद के मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में ट्रंप का नागरिक अभनिंदन होगा। पीएम नरेंद्र मोदी वहां ट्रंप के साथ मौजूद रहेंगे। डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत दौरे पर उनकी पत्नी (अमेरिका फर्स्ट लेडी) मेलानिया ट्रंप भी होंगी। इसके अलावा ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप और दामाद भी आ रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत उनकी यात्रा का इंतजार कर रहा है और इस दौरे से दोनों देशों के संबंध और अधिक मजबूत होंगे । प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह ट्वीट में लिखा, ‘‘भारत आपकी यात्रा का इंतजार कर रहा है । आपकी यात्रा से निश्चित तौर पर दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे । आपसे जल्द ही अहमदाबाद में मुलाकात होगी ।’’।

अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी पत्नी मेलानिया के साथ गुजरात के अहमदाबाद पहुंचेंगे। वहां वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ ‘‘नमस्ते ट्रंप’’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप का यह पहला भारत दौरा है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस