लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर ने लॉकडाउन के फैसले पर उठाया सवाल, कहा- नहीं दिखती पूरी तैयारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2020 14:10 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए मंगलवार को पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के बाद सभी ने पीएम मोदी के इस फैसला को जमकर स्वागत किया।चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लॉकडाउन पर सवाल उठाया है।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 21 दिनों के लिए देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया। पीएम मोदी के इस फैसला को सभी ने जमकर स्वागत किया, लेकिन इस बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने इस लॉकडाउन पर सवाल उठाया है।

प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर पीएम मोदी के फैसले पर सवाल उठाया और लिखा, 'लॉकडाउन का फैसला सही हो सकता है, लेकिन 21 दिनों का वक्त थोड़ा ज्यादा लग रहा है। कोरोना वायरस से डील करने में पीछे रहने की वजह से हमें 21 दिन का लॉकडाउन भुगतना पड़ रहा है।'

उन्होंने आगे लिखा है, 'लॉकडाउन पीरियड में गरीबों को कैसे मदद पहुंचाई जाएगी, इसको लेकर पूरी तैयारी नहीं दिखती है। जाहिर है हमें कोरोना संकट से निपटने के लिए कुछ कठिन दिनों का सामना करना पड़ सकता है।'

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए मंगलवार को अभूतपूर्व कदम उठाते हुए पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने बताया कि इस अवधि तक सड़क, रेल और हवाई सेवाएं स्थगित रहेंगी।

हालांकि गृह मंत्रालय की ओर से जारी छह पन्ने के दिशानिर्देश के मुताबिक रियायती मूल्य पर सामान देने वाले, खाने पीने के सामान, किराने की दुकान, सब्जी, फल, मांस, मछली और जानवरों के खाने के दुकानें खुली रहेंगी।

कोरोना वायरस से मंगलवार को दिल्ली और महाराष्ट्र में एक-एक और मौतों के साथ देश में अब तक इस संक्रमण से 11 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि करीब 500 लोग इससे संक्रमित हैं। दुनियाभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 19 हजार के करीब पहुंच गई है।

टॅग्स :प्रशांत किशोरकोरोना वायरस लॉकडाउननरेंद्र मोदीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी