लाइव न्यूज़ :

बंगाल की खाड़ी पर दबाव का क्षेत्र बना, उत्तरी तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना

By भाषा | Updated: November 18, 2021 15:51 IST

Open in App

चेन्नई, 18 नवंबर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि चेन्नई और उसके पड़ोसी जिलों में बारिश होने के साथ ही बंगाल की खाड़ी पर दबाव का क्षेत्र बन गया है और वह 19 नवंबर तक तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के बीच तट को पार करेगा।

आईएमडी ने ट्वीट किया कि यहां से 300 किलोमीटर से भी अधिक दूरी पर दबाव का क्षेत्र बन गया है।

उसने कहा, ‘‘चेन्नई से करीब 310 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में दक्षिण-पश्चिम बंगाल पर आज सुबह साढ़े आठ बजे तक दबाव का क्षेत्र बन गया है। यह पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ेगा और 19 नवंबर की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों को पार करेगा।’’

मौसम कार्यालय ने अगले 24 घंटों में उत्तरी तमिलनाडु और उससे सटे दक्षिणी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जतायी है।

इस बीच, शहर और उसके पड़ोसी जिलों कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपेट में रात भर बारिश होने के कारण प्राधिकारियों को स्कूलों के लिए अवकाश घोषित करना पड़ा।

शहर के नगर निकाय अधिकारियों ने कहा कि उनका श्रमबल और उपकरण तैयार है ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत राहत एवं बचाव गतिविधियां चलायी जा सकें। चेन्नई में करीब एक पखवाड़े पहले मूसलाधार बारिश के बाद भयंकर बाढ़ आयी थी और कई इलाके जलमग्न हो गए थे।

तिरुनेलवेली तथा पुडुकोट्टई जैसे अन्य जिलों में भारी बारिश से जलभराव हो गया और कुछ इलाके जलमग्न हो गए। पड़ोसी पुडुचेरी में पिछली रात से मूसलाधार बारिश के कारण बृहस्पतिवार को जनजीवन बाधित है।

शिक्षा मंत्री ए. नमस्शिवायम ने भारी बारिश को देखते हुए पुडुचेरी और करईकल में बृहस्पतिवार को सभी स्कूलों और कॉलेजों के लिए अवकाश घोषित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब