लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के एएसआई को राष्ट्रपति पुलिस पदक

By भाषा | Updated: January 25, 2021 16:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जनवरी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को सीआरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) मोहनलाल को वीरता के लिए सर्वोच्च पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

वर्ष 2019 में पुलवामा में विस्फोटकों से लदी एक कार ने सीआरपीएफ की एक बस को टक्कर मारी थी जिससे मोहनलाल और बस में सवार 39 अन्य जवान शहीद हो गए थे।

इस घटना से पहले एएसआई मोहनलाल ने बहादुरी दिखाते हुए कार का पीछा किया था और उस पर गोली चलाकर उसे रोकने का प्रयास किया था।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक सूची के अनुसार केंद्र सरकार ने कुल 207 पुलिस वीरता पदक प्रदान करने की घोषणा की है। इसके अलावा उल्लेखनीय सेवा के लिए 89 राष्ट्रपति पुलिस पदक और 650 पुलिस पदक देने की घोषणा की गई है।

इस बार ‘वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक’ सीआरपीएफ के मोहनलाल और झारखंड पुलिस के दिवंगत एएसआई बनुआ ओरांव को दिए गए हैं।

दूसरे सर्वोच्च पुलिस सम्मान, ‘वीरता के लिए पुलिस पदक’ के लिए 205 कर्मियों का चयन किया गया है।

एएसआई मोहनलाल (50), 14 फरवरी 2019 को पुलवामा के लेथपुरा में बीएसएनएल टावर के पास जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर मील के पत्थर संख्या 272 पर सीआरपीएफ की ‘रोड ओपनिंग पार्टी’ के पिकेट कमांडर थे जब जैश ए मोहम्मद आतंकी संगठन द्वारा हमला किया गया था।

दो सौ किलोग्राम विस्फोटक से भरी कार आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार चला रहा था।

सीआरपीएफ के अनुसार मोहनलाल ड्यूटी पर तैनात थे जब उन्होंने हमलावर कार को देखा ‘‘जो काफिले के साथ चल रही थी और वाहनों के बीच में घुसने का प्रयास कर रही थी। उन्होंने कार को रोकने का इशारा किया और उसके पीछे दौड़े लेकिन वह उसे नहीं रोक पाये। सीआरपीएफ के अनुसार अंतत: उनके पास गोली चलाने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं था लेकिन कार सीआरपीएफ की बस से जा टकराई और एक भीषण धमाके में मोहनलाल समेत 40 जवान शहीद हो गए।

भारत तिब्बत सीमा पुलिस के दो कर्मियों को भी इस साल वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार लूथरा को जुलाई 2019 में चीन के साथ उत्पन्न गतिरोध के दौरान साहस एवं सूझबूझ का परिचय देने के लिए इस पदक से सम्मानित किया गया है।

आईटीबीपी के सहायक कमांडेंट अनुराग कुमार सिंह को दूसरी बार इस पदक से नवाजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?