लाइव न्यूज़ :

Presidential Election 2022: ललन सिंह, पशुपति पारस, चिराग और मांझी ने मुर्मू को किया समर्थन, पूर्व सीएम बोले-'मोदी है तो मुमकिन है'

By एस पी सिन्हा | Updated: June 22, 2022 14:46 IST

Presidential Election 2022: झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू के सामने विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को उतारा है.

Open in App
ठळक मुद्देजीतनराम मांझी ने एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का पुरजोर समर्थन किया है.लोजपा (रामविलास) भाजपा के इस फैसले का पूरी तरह से समर्थन करती है.पशुपति पारस ने भी द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन दिया है.

Presidential Election 2022: भाजपा के द्वारा झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को आगामी राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए का उम्मीदवार बनाये जाने के बाद सियासत गर्मा गई है. पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) प्रमुख जीतनराम मांझी ने एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का पुरजोर समर्थन किया है.

उन्होंने कहा कि वंचित वर्ग से दूसरी बार कोई राष्ट्रपति बनने जा रहा है. उन्होंने भाजपा का शुक्रियादा करते हुए कहा कि मोदी है तो मुमकिन है. कुछ दिन पहले ही मांझी ने कहा था कि उनका एनडीए में दम घुट रहा है. जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर लिखा कि लगातार दूसरी बार कोई हमारे बीच से राष्ट्रपति बनने जा रहा है. ये गर्व का क्षण है.

मांझी ने आगे लिखा है कि 'मोदी है तो मुमकिन है.' उन्होंने एनडीए उम्मीदवार बनने के लिए द्रौपदी मुर्मू को बधाई और शुभकामनाएं भी दी. वहीं, चिराग पासवान ने भी ट्वीट कर साफ शब्दों में संकेत दिया है कि वह एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में हैं. चिराग ने लिखा कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाना गर्व की बात है.

उन्होंने लिखा कि लोजपा (रामविलास) भाजपा के इस फैसले का पूरी तरह से समर्थन करती है. इसके साथ ही पशुपति पारस ने भी द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन दिया है. उधर, जदयू ने भी एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की है. जदयू अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने स्पष्ट किया कि जदयू का पूरा समर्थन द्रौपदी मुर्मू को रहेगा.

उन्होंने ट्विट कर कहा कि राष्ट्रपति के चुनाव में गरीब परिवार में जन्मी एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं. बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिद्धांततः महिला सशक्तिरण एवं समाज के शोषित वर्गों के प्रति समर्पित रहे हैं.

जनता दलयू द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का स्वागत एवं समर्थन करती है. राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाये जाने पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. जदयू की इस घोषणा के साथ ही अब द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने की राह में कोई बड़ी बाधा होने की कोई संभावना नहीं है.

मुर्मू को राजग की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित करने पर पटनायक ने कहा- ओडिशा के लिए गर्व का क्षण है

बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख एवं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने द्रौपदी मुर्मू को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग द्वारा राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंगलवार को कहा कि यह उनके राज्य के लोगों के लिए गर्व का क्षण है.

पटनायक ने मुर्मू को उनकी उम्मीदवारी पर बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मेरे साथ इस पर चर्चा की तो मुझे खुशी हुई। यह वास्तव में ओडिशा के लोगों के लिए गर्व का क्षण है।’’ पटनायक ने कहा कि उन्हें यकीन है कि मुर्मू ‘‘देश में महिला सशक्तिकरण के लिए एक उदाहरण स्थापित करेंगी.’’

पिछले राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा ने दलित नेता रामनाथ कोविंद को अपना उम्मीदवार बनाया था और इस बार एक आदिवासी नेता को इस पद के लिए उम्मीदवार बनाकर समाज में एक संदेश देने की कोशिश की है. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में मुर्मू के नाम की घोषणा की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे.

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूबिहारझारखंडहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर)चिराग पासवानओड़िसानवीन पटनायकयशवंत सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप