लाइव न्यूज़ :

देश भर में आंधी-तूफान से मरने वालों की संख्या 40 पार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी ने जताया दुख

By भारती द्विवेदी | Updated: May 14, 2018 04:58 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पीड़ितों के परिवार वालों के लिए गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।

Open in App

नई दिल्ली, 14 मई: देश के कई हिस्सों में रविवार (13 मई) को खराब मौसम के कारण कई लोगों की जान चली गई है। वहीं बहुत सारे लोग घायल हुए है। प्राकृतिक आपदा से मरने वालों को लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक जताया है। प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया के ट्विटर अकाउंट से लिखा गया है- 'देश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-तूफान की वजह से लोगों की जान गई है, ये सुनकर दुख हुआ। इस आपदा से जो लोगों भी प्रभावित हुए उन सभी के प्रति गहरी संवेदनाएं है। खासकर के छोटे बच्चों के लिए।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए लिखा है- 'देश के कुछ हिस्सों में आंधी के चलते लोगों की मौत की सूचना से दुखी हूं। शोक संतप्त परिजन को मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।'

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए मृतकों के प्रति संवेदनाएं जताई है- 'आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने की वजह से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है। उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। मैं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से आग्राह करता हूं कि वो पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने की कोशिश करें।' 

बता दें कि रविवार की शाम दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आँध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम अचानक खराब हो गया। अंधड और तूफान के साथ कई जगहों पर बिजली गिरी है और कई जगहों पर जमकर बारिश हुई है। देशभर में अब तक इस आपदा से चालीस लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं यूपी में अब तक 18 लोगों की मौत हुई है। यूपी के राजपुरा में बिजली गिरने से सौ घरों में आग लग गई और लाखों का नुकसान हुआ है।

टॅग्स :मौसमनरेंद्र मोदीराहुल गाँधीरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी