लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने पीएम-केअर्स फंड में एक वर्ष के लिए अपने वेतन के 30% का भुगतान करने का लिया निर्णय

By अनुराग आनंद | Updated: May 14, 2020 15:47 IST

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने पीएम-केअर्स फंड में पूरे एक साल अपने वेतन में से 30% का भुगतान करने का निर्णय लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देइसके साथ ही उन्होंने संकट की इस घड़ी में लोगों से भी दान करने की अपील की। इससे पहले राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट कर कहा था कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम केयर्स कोष में एक माह का वेतन देने का फैसला किया था।

नई दिल्ली: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मार्च में PM-CARES फंड में एक महीने के वेतन का योगदान करने के बाद, एक वर्ष के लिए अपने वेतन के 30% का भुगतान करने का निर्णय लिया है। इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोरोनावायरस से लड़ने के लिए अपना एक माह का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में दान करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने संकट की इस घड़ी में लोगों से भी दान करने की अपील की।

इससे पहले राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट कर कहा था कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम केयर्स कोष में एक माह का वेतन देने का फैसला किया था। उन्होंने कोविड-19 को हराने के लिए सभी नागरिकों से भी डोनेट करने की अपील की है। ट्वीट के अनुसार, "उनके कदम को देखते हुए, राष्ट्रपति भवन के अन्य कर्मचारी भी पीएम-केयर्स फंड में योगदान कर रहे हैं।"

बता दें कि कोरोना संकट को लेकर बनाए गए पीएम केअर्स फंड पर विपक्ष मोदी सरकार पर हमला करते आया है। कांग्रेस की ओर से इसका ऑडिट कराने की मांग भी की जा चुकी है। वहीं, अब प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से पीएम केअर्स फंड के पैसे आवंटित करने की जानकारी दी गई है। कोरोना से लड़ाई के लिए पीएम केयर्स फंड से 3100 करोड़ आवंटित किए गए हैं।

3100 करोड़ में से 2000 करोड़ रुपये वेंटिलेटर खरीदने के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। 1000 करोड़ रुपये का इस्तेमाल प्रवासी मजदूरों की देखभाल के लिए किया जाएगा और 100 करोड़ रुपये वैक्सीन के लिए रिसर्च पर खर्च किए जाएंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस की वजह से फैले संकट को देखते हुए पीएम केअर्स फंड की शुरुआत की थी और लोगों से इसमें दान करने की अपील की थी।

टॅग्स :रामनाथ कोविंदइंडियापीएम केयर्स फंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं