लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे

By भाषा | Updated: October 20, 2021 15:33 IST

Open in App

पटना, 20 अक्टूबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को पटना पहुंचे जहां वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

पटना हवाई अड्डे पर राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोविंद का गर्मजोशी से स्वागत किया।

राष्ट्रपति सीधे राजभवन पहुंचे, जहां उनका शाम को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीशों से मिलने का कार्यक्रम है।

बिहार विधानसभा सचिवालय के अनुसार, कोविंद सदन के शताब्दी वर्ष के अवसर पर बृहस्पतिवार को आयोजित एक समारोह को संबोधित करेंगे।

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम राष्ट्रपति के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया गया है जिसमें राज्य के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है।

स्थानीय प्रशासन के एक अधिकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर अपने निर्धारित प्रस्थान से पहले राष्ट्रपति के कार्यक्रम में तख्त हरमंदिर पटना साहिब गुरुद्वारा, महावीर मंदिर, बुद्ध स्मृति पार्क और खादी मॉल जैसे स्थानों का दौरा शामिल है।

सर्वोच्च संवैधानिक पद पर चुने जाने से पहले कोविंद बिहार के राज्यपाल के रूप में कार्यरत थे। यहां उनका कार्यकाल 15 अगस्त 2015 से 20 जून 2017 तक रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा