लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति ने सपरिवार गंगा आरती की

By भाषा | Updated: November 28, 2021 22:03 IST

Open in App

ऋषिकेश (उत्तराखंड), 28 नवंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को सपरिवार यहां गंगा तट पर आरती में शामिल हुए ।

हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद वह पत्नी सविता कोविंद तथा पुत्री के साथ शाम को यहां परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने गंगा आरती की ।

गंगा आरती के पश्चात राष्ट्रपति, उनकी पत्नी और उनकी पुत्री ने पवित्र गंगा नदी में दीप प्रवाहित किये ।

गंगा आरती कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने कहा कि कई वर्षों से उनकी गंगा आरती में शामिल होने की बहुत इच्छा थी लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण कार्यक्रम टलता गया । उन्होंने कहा कि आज उन्हें अपार खुशी है कि उनकी अधूरी इच्छा पूर्ण हुई है और यह ह्रदय को स्पर्श करने वाला क्षण है।

कार्यक्रम में ग्रैमी पुरस्कार नामांकित भक्ति गायिका स्नातम कौर द्वारा लिखित और उनके साथ ही ग्रैमी पुरस्कार नामांकित देवा प्रेमल और मितेन और अन्य साथियों द्वारा गाए गए गीत ‘गंगा गान’ भी प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री और पौडी सांसद तीरथ सिंह रावत सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे ।

इससे पहले, राष्ट्रपति और उनके परिवार का ऋषिकुमारों और आचार्यों ने तिलक लगाकर पुष्प वर्षा और शंख ध्वनि से स्वागत किया।

स्वामी चिदानंद सरस्वती ने इस मौके पर पवित्र रुद्राक्ष का पौधा और इलायची की माला राष्ट्रपति को भेंट की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव