लाइव न्यूज़ :

आगरा: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पत्नी ब्रिगिट के साथ किया ताज का दीदार

By भारती द्विवेदी | Updated: March 11, 2018 19:16 IST

12 मार्च को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वाराणसी जाएंगे, जहां पीएम मोदी और राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों गंगा दर्शन समेत कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Open in App

आगर, 11 मार्च: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी पत्नी ब्रिगिट के साथ ताजमहल का दीदार करने पहुंचे हैं। यहां पर राष्ट्रपति मैक्रों और उनकी पत्नी तकरीबन एक घंटे का समय साथ गुजारेंगे। उसके बाद दोनों दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। राष्ट्रपति मैक्रों और उनकी पत्नी के दौरे की वजह से शाम चार बजे से ताजमहल में आम लोगों की इंट्री रोक दी गई थी।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 9 मार्च को चार दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हैं। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की थी।  10 मार्च को दोनों देशों में 14 बेहद अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इनमें रक्षा, सुरक्षा, हाई-टेक्नोलॉजी, अंतरिक्ष, परमाणु, रेलवे, मेट्रो सिटी जैसे समझौते शामिल हैं।

11 मार्च को भारत में हुए पहले सौर ऊर्जा शिखर सम्मेलन में शिरकत किए। इस मौके पर उन्होंने भारत में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में 70 करोड़ यूरो के निवेश की भी बात कही।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'रक्षा क्षेत्र में भारत के फ्रांस से संबंध गहन है। फ्रांस, भारत का सबसे विश्वस्त रक्षा सहयोगी है। दोनों देशोंक की सेनाओं के बीच युद्ध अभ्यासों का नियमित आयोजन होता है। रक्षा उपकरणों में फ्रांस हमें सहयोग देता है।

टॅग्स :इमेनुअल मेक्रोइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह