लाइव न्यूज़ :

Droupadi Murmu oath: इंटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर...21 तोपों की सलामी, बेहद खास होता है राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण का पूरा कार्यक्रम, जानें 10 बड़ी बातें

By विनीत कुमार | Updated: July 25, 2022 08:13 IST

द्रौपदी मुर्मू आज देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने वाली हैं। साल 1997 में उन्होंने ओडिशा रायरंगपुर नगर पंचायत के पार्षद चुनाव में जीत दर्ज कर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे।शपथ ग्रहण समारोह संसद के केंद्रीय कक्ष में होगा, इसके बाद होगी रामनाथ कोविंद की विदाई। द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को शपथ लेने वाली देश की 10वीं राष्ट्रपति होंगी, 1977 से लगातार चला आ रहा है ये सिलसिला।

नई दिल्ली: निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह 10:15 बजे देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी। इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह संसद के केंद्रीय कक्ष में होगा। जानिए आज के समारोह से जुड़ी 10 बड़ी बातें...

1. नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू अपने अस्थायी आवास से महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट के लिए सुबह 8:15 बजे रवाना होंगी। करीब 10 मिनट वहां रुकने के बाद वह 8:40 बजे लौट आएंगी।

2. सुबह करीब 9.25 बजे द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगी। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद द्रौपदी मुर्मू और निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक साथ काफिले में राष्ट्रपति भवन से संसद भवन के लिए रवाना होंगे।

3. संसद के गेट नम्बर 5 पर काफिला पहुंचेगा। यहां दोनों उतर कर उपराष्ट्रपति , प्रधानमंत्री और अन्य लोगों के साथ संसद भवन के सेंट्रल हॉल की तरफ रवाना होंगे।

4. सेंट्रल हॉल में पहुंचने पर राष्ट्र गान होगा और फिर द्रौपदी मुर्मू को शपथ ग्रहण कराया जाएगा। इसके बाद नई राष्ट्रपति का भाषण भी होगा।

5. संसद भवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी समारोह में शामिल होंगे।

6. संसद के केन्द्रीय कक्ष में समारोह के समापन पर राष्ट्रपति, ‘राष्ट्रपति भवन’ के लिए रवाना होंगी, जहां उन्हें एक ‘इंटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया जाएगा और निवर्तमान राष्ट्रपति का शिष्टाचार सम्मान किया जाएगा। राष्ट्रपति भवन फोरकोर्ट में हैडिंग ओवर सेरेमनी होगी और फिर निवर्तमान राष्ट्रपति की राष्ट्रपति भवन से विदाई की जाएगी।

7. खास बात ये भी है कि द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को शपथ लेने वाली देश की 10वीं राष्ट्रपति होंगी। रिकॉर्ड दर्शाते हैं कि वर्ष 1977 से लगातार राष्ट्रपतियों ने इस तिथि (25 जुलाई) को शपथग्रहण की है।

8. भारत के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने 25 जुलाई 1977 को शपथ ली। तब से 25 जुलाई को ज्ञानी जैल सिंह, आर. वेंकटरमण, शंकर दयाल शर्मा, के.आर. नारायणन, ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल, प्रणब मुखर्जी और रामनाथ कोविंद ने इसी तिथि को राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

9. नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह और उनके राष्ट्रपति भवन तक जाने के कार्यक्रम आदि के चलते सुरक्षा कारणों से आसपास के कई इमारतों को खाली कराया गया है। इसमें साउथ ब्लॉक, नॉर्थ ब्लॉक, रेल भवन, कृषि भवन, शास्त्री भवन, संचार भवन, प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) बिल्डिंग, सेना भवन, वायु भवन, उद्योग भवन और निर्माण भवन शामिल हैं। आदेश में कहा गया है कि ये इमारतें सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगी।

10. द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बनेंगी। वह आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति होंगी। वह राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला भी हैं। 

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूरामनाथ कोविंदनरेंद्र मोदीएन वेंकट रमण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर