लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहली बार लड़ाकू विमान में भरी उड़ान, सुखोई-30 में बैठने के लिए पायलट की ड्रेस में आईं नजर

By अंजली चौहान | Updated: April 8, 2023 13:01 IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज असम के तेजपुर वायु सेना स्टेशन में सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में ऐतिहासिक उड़ान भरी। उन्होंने वायु सेना स्टेशन लौटने से पहले हिमालय के दृश्य के साथ ब्रह्मपुत्र और तेजपुर घाटी को कवर करते हुए लगभग 30 मिनट तक उड़ान भरी है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति जो भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर भी हैंराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरीराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिलहाल असम दौरे पर हैं

तेजपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को असम के तेजपुर वायु सेना अड्डे पर सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी है। राष्ट्रपति ने इस दौरान लड़ाकू विमान के कप्तान की तरह ही ड्रेस पहनी हुई हैं।

उनके विमान में सवार होने के वीडियो भी सामने आए हैं। लड़ाकू विमान पर उड़ान भरने वाली द्रौपदी मुर्मू दूसरी महिला बन गई हैं। दरअसल, राष्ट्रपति 6 से 8 अप्रैल तक के लिए असम में अपने तीन दिवसीय दौरे पर हैं और तेजपुर वायु सेना स्टेशन पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति मुर्मू तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर हैं।  

गौरतलब है कि लड़ाकू विमान से उड़ान भरने वाली मुर्मू पहली महिला नहीं हैं लेकिन तेजपुर वायु सेना स्टेशन ने पहली बार राष्ट्रपति की उड़ान का आयोजन किया है। इससे पहले साल 2009 में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पुणे एयरफोर्स बेस से फ्रंटलाइन सुखोई-30 एमकेआई फाइटर जेट से उड़ान भरी थी। 

बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने शुक्रवार को असम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व (केएनपीटीआर) में गज उत्सव में भाग लिया, जिसमें प्रोजेक्ट एलीफेंट के 30 साल पूरे हुए।

अधिकारियों ने बताया कि अपनी असम यात्रा के दूसरे दिन 'गज उत्सव-2023' (हाथी उत्सव) शुरू करने से पहले उन्होंने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के मध्य क्षेत्र में जीप सफारी का आनंद लिया।

असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा इस अवसर पर उपस्थित थे। गुवाहाटी में 'माउंट कंचनजंगा अभियान -2023' को मुर्मू ने भी हरी झंडी दिखाई।

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूSukhoiअसमAir Force
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारतसोनितपुरः एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत और 2 घायल, राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर दुर्घटना

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?