लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आंखों का हुआ ऑपरेशन, मोतियाबिंद की थी शिकायत, जानें ताजा हेल्थ अपडेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2022 16:17 IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मोतियाबिंद की शिकायत थी। इस कारण उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका ऑपरेशन हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आंखों का ऑपरेशन हुआ है। उनकी आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत थी।सेना के अस्पताल में वे भर्ती हुई थी जहां उनका सफल ऑपरेशन हुआ है।

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन रविवार को यहां सेना के रिसर्च एवं रेफरल अस्पताल में हुआ। राष्ट्रपति भवन के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ऑपरेशन रहा सफल- प्रवक्ता

प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि ऑपरेशन सफल रहा और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बयान में कहा गया है, ‘‘मुर्मू का आज मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन सफल रहा और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।’’ 

आपको बता दें कि चौसठ वर्षीय मुर्मू ने 25 जुलाई, 2022 को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। 

गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की थी

इस ऑपरेशन से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम की अपनी दो दिवसीय यात्रा के आखिरी दिन गुवाहाटी में नीलांचल पर्वत शिखर पर स्थित कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। आपको बता दें कि कामाख्या मंदिर देश में स्थित 51 शक्तिपीठों में से एक है। इस दौरान राष्ट्रपति के साथ असम के राज्यपाल जगदीश मुखी, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और कईं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। 

राष्ट्रपति के पूजा-अर्चना पर पुजारी ने क्या कहा

इस पर बोलते हुए शक्तिपीठ के एक पुजारी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘राष्ट्रपति और उनकी बेटी ने मंदिर में गर्भगृह के दर्शन किए और परिक्रमा लगाई। चूंकि दिन के समय राष्ट्रपति के कईं कार्यक्रम निर्धारित हैं, इसलिए उनसे वार्ता नहीं हो सकी।’’ गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के दौरान गुवाहाटी की अपनी यात्रा के दौरान कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। 

राष्ट्रपति ने अलग-अलग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी थी

वहीं, राष्ट्रपति ने शुक्रवार को केंद्र सरकार और असम सरकार की विभिन्न परियोजनाओं की डिजिटल तरीके से आधारशिला रखी। इनमें मॉडल आंगनवाडी केंद्र और राज्य के चाय बागान में स्कूल शामिल हैं। मुर्मू ने गुवाहाटी-लुमडिंग मार्ग पर शोखुवी (नगालैंड) और मंडीपाथर (मेघालय) तक विस्तारित एक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह नगालैंड और मेघालय के बीच पहली सीधी यात्री ट्रेन सेवा है। 

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूभारतOperation Centerभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप