लाइव न्यूज़ :

संक्रामक रोग और महामारी जैसे जैविक खतरे से निपटने के लिए अमेरिका की नयी रणनीति

By भाषा | Updated: May 10, 2019 16:09 IST

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय सुरक्षा की आधारशिला के रूप में हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति विशेष रूप से जैविक खतरों और महामारियों से निपटने की पहचान करती है। संक्रामक रोगों को महामारी के रूप में दूसरे देशों के बीच फैलने से रोकने व उनके नियंत्रण के लिये अमेरिका सहयोगी देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

खतरनाक महामारियों को एक देश से दूसरे देश में फैलने से रोकने या नियंत्रित करने के मामले में देशों की क्षमता में सुधार के इरादे से अमेरिकी सरकार स्वाभाविक या दुर्घटनावश फैलने वाले संक्रामक रोगों की रोकथाम, उनकी पहचान तथा उनके प्रसार को रोकने के उपाय करने के लिये अपनी तरह की पहली रणनीति लेकर आयी है।

बृहस्पतिवार को इस वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा रणनीति का खुलासा किया गया। व्हाइट हाउस ने बताया कि प्रशासन विभिन्न संघीय विभागों, एजेंसियों और वित्त संस्थाओं की ताकत का लाभ उठाते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा के लिये एक संपूर्ण दृष्टिकोण को अपनायेगा।

व्हाइट हाउस की ओर से रणनीति जारी करने के बाद एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने पत्रकारों को बताया, ‘‘राष्ट्रीय सुरक्षा की आधारशिला के रूप में हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति विशेष रूप से जैविक खतरों और महामारियों से निपटने की पहचान करती है।

संक्रामक रोग और महामारी जैसे जैविक खतरे अमेरिकी सरकार के लिये राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित प्राथमिकता से जुड़े हैं।’’ अधिकारी ने कहा कि यह रणनीति तीन अंतरसंबंधित लक्ष्यों पर फोकस करती है : सहयोगी देश की वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा क्षमता को मजबूती देना, वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा के लिये अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाना और वैश्विक स्वास्थ्य खतरों के खिलाफ देश को तैयार करना।

व्हाइट हाउस ने कहा कि संक्रामक रोगों को महामारी के रूप में दूसरे देशों के बीच फैलने से रोकने व उनके नियंत्रण के लिये अमेरिका सहयोगी देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है। 

टॅग्स :अमेरिकाहेल्थी फूडडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील