लाइव न्यूज़ :

भ्रष्टाचार के मामलों में सीबीआई की ओर से प्रारंभिक जांच अनिवार्य नहीं : न्यायालय

By भाषा | Updated: October 8, 2021 21:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता या भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम या जांच एजेंसी की नियमावली के तहत सीबीआई द्वारा प्राथमिकी दर्ज किए जाने से पहले प्रारंभिक जांच अनिवार्य नहीं है और आरोपी इस पर अपने अधिकार के रूप में जोर नहीं दे सकता।

शीर्ष अदालत ने कहा कि सीबीआई नियमावली के तहत शिकायत या ‘‘स्रोत सूचना’’ के माध्यम से ऐसी सूचना मिलने पर जिसमें संज्ञेय अपराध होने का खुलासा किया गया हो तो केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) प्रारंभिक जांच करने की जगह सीधे प्राथमिकी दर्ज कर सकता है।

न्यायालय ने 64 पृष्ठ के अपने निर्णय में कहा कि यदि सीबीआई प्रारंभिक जांच न करना चाहे तो आरोपी अधिकार के मामले के रूप में इसकी मांग नहीं कर सकता।

न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति विक्रमनाथ और न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना की पीठ ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के 11 फरवरी 2020 के उस आदेश को दरकिनार कर दिया जिसमें 1992 बैच की आईआरएस अधिकारी विजयलक्ष्मी और उनके पति औदिमुलापु सुरेश (जो वर्तमान में आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री हैं) के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी को निरस्त कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल