हीरोइन का छज्जा टूटा तो लोकतंत्र खतरे में था, आफरीन का घर तोड़े जाने पर मुंह में गुजराती फेविकोल लग गया हैः राजद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2022 10:09 IST2022-06-16T08:29:01+5:302022-06-16T10:09:16+5:30

परिवार का आरोप है कि मकान जावेद की पत्नी परवीन फातिमा के नाम पर था जिसे उनके पिता ने गिफ्ट दिया था। वहीं प्रशासन का जवाब है कि जो भी कार्रवाई की गई है, वह कानून के दायरे में रहकर की गई है।

prayagraj voilence rjd Oppose demolished house javed pump Afreen Fatima house | हीरोइन का छज्जा टूटा तो लोकतंत्र खतरे में था, आफरीन का घर तोड़े जाने पर मुंह में गुजराती फेविकोल लग गया हैः राजद

हीरोइन का छज्जा टूटा तो लोकतंत्र खतरे में था, आफरीन का घर तोड़े जाने पर मुंह में गुजराती फेविकोल लग गया हैः राजद

Highlightsराजद ने फातिमा के घर गिराए जाने को लेकर मीडिया ट्रायल पर नाराजगी जाहिर की हैराजद ने अपने ट्वीट में कहा है कि कागज होने के बावजूद आफरीन का घर तोड़ दिया गया

बीते शुक्रवार प्रयागराज में हुई हिंसा का पुलिस ने जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप को मास्टरमाइंड बताया है। हिंसा का मुख्य आरोपी बताए जाने के बाद जावेद को पुलिस ने उसी रात गिरफ्तार कर लिया। वहीं शनिवार उनके घर पर बुलडोजर चला दिया गया। यह मुद्दा सोशल मीडिया से लेकर टीवी की बहसों में छाया हुआ है। कुछ जावेद के घर गिराए जाने को सही ठहरा रहे हैं तो कइयों ने इसका विरोध जताया। 

इस बीच लालू प्रसाद यादव की राजद ने टीवी में इस मुद्दो को जिस तरीके से उठाया जा रहा है, उसपर नाराजगी जाहिर की है। पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बाबत एक ट्वीट किया और जावेद का घर गिराए जाने का विरोध किया। राजद ने कंगना रनौत के दफ्तर पर बीएमसी द्वारा कार्रवाई का जिक्र करते हुए लिखा कि एक विवादास्पद हीरोइन का छज्जा टूटा तो मीडिया में इसे लोकतंत्र के खतरे के रूप में पेश किया गया लेकिन फातिमा का घर गिरा, इसपर सब चुप हैं।

राजद ने ट्वीट में लिखा-  किसी विवादास्पद हीरोइन का अवैध छज्जा टूटने पर लोकतंत्र खतरे में आ गया था। टीवी चैनलों पर दलाल पत्रकारों की 24-24 घंटे रुदाली चली थी। लेकिन कागज पूरे होने के बावजूद बहन आफरीन का घर तोड़ने पर उन नालायको के मुँह में शायद दलाली और नीचता का गुजराती फेविकोल लग गया है खुल ही नहीं रहे।

गौरतलब है कि  परिवार का आरोप है कि मकान जावेद की पत्नी परवीन फातिमा के नाम पर था जिसे उनके पिता ने गिफ्ट दिया था। वहीं प्रशासन का जवाब है कि जो भी कार्रवाई की गई है, वह कानून के दायरे में रहकर की गई है। इसका हिंसा वाले मामले से कोई लेना देना नहीं है। इस बीच जावेद की बड़ी बेटी आफरीन ने अपने ट्विटर बायो में रहने की जगह को लिंचिस्तान लिख दिया है जिसपर काफी बवाल मचा हुआ है।

आफरीन के ऐसा करने को लेकर उनकी छोटी बहन सुमैया ने कहा कि लिंचिस्तान लिखने के लिए सरकार जिम्मेदार है। दैनिक भास्कर से बातचीत में सुमैया ने कहा, जिस परिवार का घर उसके आंखों के सामने टूट जाए, बिना बताए जिसके पिता को जेल भेज दिया जाए। कोर्ट के फैसले से पहले ही मीडिया ट्रायल होने लगे और उनको मास्टरमाइंड बताया जाने लगे, उससे आप क्या उम्मीद रखते हैं? लिंचिस्तान लिखने के लिए सरकार जिम्मेदार है, क्योंकि उसी ने ऐसे हालात पैदा किए हैं।

 

 

Web Title: prayagraj voilence rjd Oppose demolished house javed pump Afreen Fatima house

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे